- कांग्रेस के बड़े नेता जाएंगे अयोध्या, 15 जनवरी को करेंगे राम मंदिर में दर्शन


लखनऊ । कांग्रेस के बड़े नेताओं ने अयोध्या जाने का ऐलान ‎किया है। ये नेता आगामी 15 जनवरी को राम मं‎दिर में दर्शन करने जाएंगे। जानकारी के अनुसार यूपी के सहारनपुर से शुरू हुई कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा के लखनऊ में समापन के बाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने यह ‎निर्णय ‎लिया। नेताओं और कार्यकर्ताओं संग बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत, पूर्व सांसद, विधायक और कई बड़े नेता मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही अयोध्या जाने का अपना प्लान भी सामने रखा। बैठक में तय हुआ कि यूपी कांग्रेस के नेता 15 जनवरी को अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। 

 

 

यूपी प्रभारी अविनाश पांडे के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत कुछ नेता अयोध्या जाएंगे। खरमास खत्म होने पर 15 जनवरी को ये सभी नेता राम लला के दर्शन करेंगे। दरअसल 15 जनवरी को सुबह 9.15 पर खरमास समाप्त हो रहा है। इसके बाद कार्यालय से राष्ट्रीय महासचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पांडे व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस नेता अयोध्या के लिए निकलेंगे। अयोध्या पहुंचने के बाद सभी नेता सरयू नदी में स्नान करेंगे और फिर रामलला और हनुमान गढ़ी के दर्शन भी करेंगे।

ये भी जानिए...........

- अब भारत 90 के दशक के पहले वाला नहीं, शक्तिशाली बन चुका है : धनखड़

गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इसको लेकर राम नगरी में तैयारियां चल रही हैं। पीएम नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में मुख्य आयोजक होंगे। वहीं राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेताओं को इस कार्यक्रम के लिए न्योता दिया गया है। राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी को भी न्योता मिला है। अब तक कांग्रेस की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि पार्टी के नेता अयोध्या में होने वाले समारोह में शामिल होंगे या नहीं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार और पूर्व सीएम लालू यादव को भी कार्यक्रम में बुलाया गया है।

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al casibom jojobet jojobet giriş deneme bonusu deneme bonusu veren siteler betsat betsat giriş betsat güncel giriş deneme bonusu deneme bonusu veren siteler casibom giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş perabet perabet giriş perabet güncel giriş perabet perabet giriş perabet güncel giriş casibom casibom giriş casibom güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş kingroyal kingroyal giriş kingroyal güncel giriş jojobet giriş jojobet giriş nakitbahis nakitbahis giriş nakitbahis güncel giriş Nakitbahis nakitbahis giriş nakitbahis güncel giriş jojobet jojobet perabet perabet giriş casibom betcio betcio giriş betcio güncel giriş padişahbet padişahbet giriş casibom casibom casibom jojobet jojobet jojobet betasus betasus giriş nakitbahis nakitbahis giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş Egebet Egebet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş perabet perabet giriş perabet güncel giriş atlasbet atlasbet giriş