- 800 रुपये में हुई थी नारायण-सुधा मूर्ति की शादी

800 रुपये में हुई थी नारायण-सुधा मूर्ति की शादी


बेंगलुरु । इंफोसिस के को फाउंडर नारायण मूर्ति और समाजसेवी सुधा मूर्ति ने मात्र 800 रुपये खर्च करके शादी करने का निर्णय मिलकर लिया था। आज भी नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति को सादगी के लिए जाना जाता है। कम से कम खर्चे में अपना जीवन चलाने की आदत है। 

 

हाल ही में उन्होंने एक साक्षात्कार दिया था। जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी शादी 1978 में हुई थी। सुधा के परिवारजन इस शादी को धूमधाम से करना चाहते थे। सुधा अपने माता-पिता की सबसे बड़ी लड़की थी। नारायण मूर्ति ने कहा कि सुधा और हमने तय किया था, बड़े साधारण तरीके से शादी करेंगे। उसके लिए 400 रुपये मेने और 400 रुपये सुधा ने दिए। शादी के लिए 300 रुपये का मंगलसूत्र सुधा ने खरीदा था। शादी में हम लोगों ने 800 रुपये खर्च किए थे। हम लोगों की जिद पर परिवार ने भी सादगी के साथ शादी करने की बात को स्वीकार कर लिया था। 

ये भी जानिए...........

- मकर संक्रांति पर होगा  इंडिया सीटों को लेकर फैसला: अखिलेश यादव

बड़े आदमी बनने के लिए कुछ बड़े गुण भी होना जरूरी होता है। मूर्ति दंपति में वह गुण था, जिसके कारण आज वह भोग विलास से दूर रहकर,सारी दुनिया के लिए एक प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं। वह पूरी सादगी के साथ रहते हैं। इसके बाद भी पूरी दुनिया में उनका जो सम्मान है। वह सम्मान भोग विलास करने वालों का नहीं है। 

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag