- मावठे और तेज ठंड के बीच खूब दाद बटोरी स्थानीय कवियों ने

मावठे और तेज ठंड के बीच खूब दाद बटोरी स्थानीय कवियों ने


वरिष्ठ कवि  गिरधर लाल नीमा हुए सम्मानित


उज्जैन ।  नगर पालिक निगम द्वारा आयोजित कार्तिक मेले में मावठे और तेज ठंड के बीच स्थानीय कवि सम्मेलन में कवियों ने खूब दाद बटोरी।
   

 

 

यह जानकारी देते हुए कवि सम्मेलन समिति के संयोजक  पंकज चौधरी ने बताया कि नगर के वरिष्ठ कवि  गिरिधरलाल नीमा को महापौर  मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव,  एमआईसी सदस्य  रजत मेहता,  कैलाश प्रजापति, झोन अध्यक्ष  सुशील श्रीवास,  सुरेंद्र मैहर ने शाल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया। अभिनंदन पत्र का वाचन  अरविंद उपाध्याय ने किया।
   

ये भी जानिए.........

- देर रात तक कवियों ने किया काव्य पाठ

कविवर  जीवनलाल उपाध्याय की स्मृति एवं स्व. कवि  रामनारायण कुवाल को समर्पित इस कवि सम्मेलन के प्रारंभ में सरस्वती वंदना  आशीष श्रीवास्तव अश्क ने की। कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ठ कवि डॉ. स्वामीनाथ पांडेय, एवं मुख्य अतिथि  कमल चौधरी थे। कवि सम्मेलन में सर्वश्री सुभाष शर्मा, हाकम पांचाल अनुज, संतोष सुपेकर, राजेश कुमार नायक, विजयसिंह गहलोत, सोमेश्वर शर्मा, विजय गोपी, महेश शर्मा, सुश्री रेणु ईनानी, ललिता, शमशु निशा, विनीता जैन, सुरभि व्यास, मानसिंह शरद, खूबचंद कलमोदिया, दुलीचंद प्रजापति, राजेश दीपक, कमल सिंह राही, शमशाद खान, दिनेश तिवारी, रामचंद्र शर्मा, बृजमोहन ब्रज, सुरेंद्र सत्संगी, देवांश चतुर्वेदी, उमर खान, आदि ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन  नरसिंह ईनानी एवं आभार  राजेंद्र देवधरे ‘दर्पण’ माना।

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag