- लोकसभा में प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस ने बनाई क्षेत्रवार समिति

लोकसभा में प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस ने बनाई क्षेत्रवार समिति


फरवरी में लोकसभा टिकट की घोषणा करेगी कांग्रेस


भोपाल।  लोकसभा चुनाव के मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने प्रत्याशी को लेकर क्षेत्रवार समिति बनाई है। लोकसभा वार बनाई गई समिति के सदस्यों को सिर्फ दो से तीन नाम देने के निर्देश रहेंगे। 31 जनवरी तक समिति को अपनी रिपोर्ट देनी होगी। बैठक में फरवरी में लोकसभा के टिकट ऐलान का करने की रणनीति बनाई गई। क्षेत्रवार समिति मे लोकसभा प्रभारी जिला, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधायक एवं 2023 विधानसभा के प्रत्याशी को जगह दी गई है।

 

 

क्षेत्रवार समिति मे लोकसभा प्रभारी जिला, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधायक एवं 2023 विधानसभा के प्रत्याशी को जगह दी गई है। पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, मोर्चा संगठन के चारों अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी और जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, महापौर और निगम नेता प्रतिपक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष को समिति मे जगह मिली है।पूर्व मंत्री और कांग्रेस के सीनियर लीडर सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव का आगाज कर दिया है। वरिष्ठ और युवा नेताओं को मिलाकर समितियां बनी है। हम लोग काम कर रहे हैं। बहुत जल्द प्रत्याशियों के नाम डिक्लेअर कर दिए जाएंगे। स्क्रीनिंग कमेटी भोपाल आ सकती है और यहीं से नाम डिक्लेअर होंगे। फरवरी में 100 प्रतिशत प्रत्याशियों के नाम घोषित हो जाएंगे। जिताऊ 

 

उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जाएगा। वहीं कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि कांग्रेस की बैठक में लोकसभा चुनाव के साथ ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर भी चर्चा हुई है। हर घर, हर गांव तक पहुंचने को लेकर रणनीति तैयार हुई। जितना समय प्रत्याशियों को मिलेगा उतना बेहतर होता है। पॉलिटिकल अफेयर्स और कैंपेन कमेटी की बैठक हो चुकी है। अब प्रभारियों की बैठक होगी। जल्द सभी प्रत्याशियों के नाम घोषित होंगे।

ये भी जानिए.........

- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर दिए कार्यकर्ताओं को निर्देश

बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में कांग्रेस एक्टिव हो गई है। बीते कुछ दिनों से लगातार बैठकों का दौर जारी है। जिससे यह मालूम हो रहा है कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद विपक्ष ने अपनी तैयारियां किस प्रकार तेज कर दी है। इसी कड़ी में आज दो बड़ी बैठकें हुईं। जिस दौरान इन सभी मुद्दों पर चर्चा की गई।

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag