- मप्र में माननीयों के सम्मान में लापरवाही पर मुख्यमंत्री गंभीर, अधिकारियों को हिदायत

 


जनप्रतिनिधियों के सम्मान में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी


भोपाल ।  मध्य प्रदेश में माननीयों के सम्मान में लापरवाही बरती जाती है। उनके साथ शिष्टाचार का पालन नहीं किए जाने की बार-बार राज्य सरकार को शिकायत मिलती है। इसको लेकर गंभीर हुए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने सारे अधिकारियों को सांसद और विधायकों के साथ शिष्टाचार का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी है।सीएम के निर्देश पर शासन स्तर से प्रदेश के सारे अधिकारियों से कहा है कि जनप्रतिनिधियों के सम्मान में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभाग के प्रमुखों, संभागीय आयुक्तों, जिला कलेक्टरों एवं जिला पंचायतों के सीईओ को पत्र जारी किया है। यह भी कहा है कि सांसदों एवं विधायकों के पत्रों का उत्तर अवश्य और समय पर दिया जाए और उनको शासकीय कार्यक्रमों में आमंत्रित भी किया जाए।

CM Mohan Yadav: मप्र में माननीयों के सम्मान में लापरवाही पर मुख्यमंत्री  गंभीर, अधिकारियों को हिदायत - Mohan yadav serious on negligence in honoring  honorees in MP CM instructions to ...

 

 पत्र में कहा गया है कि समय-समय पर सूचनाएं प्राप्त होती रहती हैं कि सांसदों एवं विधायकों के साथ शिष्टाचार का पालन नहीं किया जाता है, जिससे जनप्रतिनिधियों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में असुविधाएं होती हैं तथा राज्य शासन की छवि पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। वहीं विधानसभा की सदस्य सुविधा समिति की बैठकों के दौरान विधायकों की शिकायतों के निराकरण होने में विलंब होने और विभाग द्वारा जारी निर्देश के पालन का उल्लंघन होने का उल्लेख करते हुए समय-समय पर अप्रसन्नता व्यक्त की जाती है, इसलिए निर्देशित किया जाता है कि राज्य शासन द्वारा जारी शिष्टाचार के पालन के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। 19 बार जारी किए जा चुके हैं निर्देश

ये भी जानिए.........

- लोकसभा चुनाव में युवा और स्थानीय चेहरों को आगे करेगी कांग्रेस

CM Mohan Yadav: मप्र में माननीयों के सम्मान में लापरवाही पर मुख्यमंत्री  गंभीर, अधिकारियों को हिदायत - Mohan yadav serious on negligence in honoring  honorees in MP CM instructions to ...

वैसे यह पहली बार नहीं है, जब अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ शिष्टाचार का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले भी कई बार शासन स्तर से ऐसे निर्देश जारी किए जाते रहे हैं, फिर भी जनप्रतिनिधियों के सम्मान में लापरवाही के मामले सामने आते रहे हैं। अब चूंकि प्रदेश में मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार बनी है इसलिए फिर से निर्देश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश संसदीय कार्य विभाग ने इस बारे में सबसे पहले 23 जनवरी 2002 को सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) को शिष्टाचार के पालन के संबंध में पत्र लिखा था और इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने 10 अगस्त 2004 से चार अप्रैल 2022 तक कुल 19 बार इस शिष्टाचार का पालन करने के निर्देश जारी किए थे और अब पुन: 20 वीं बार ये निर्देश जारी किए गए हैं।

CM Mohan Yadav: मप्र में माननीयों के सम्मान में लापरवाही पर मुख्यमंत्री  गंभीर, अधिकारियों को हिदायत - Mohan yadav serious on negligence in honoring  honorees in MP CM instructions to ...

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al meritking meritking giriş meritking güncel giriş perabet perabet perabet giriş deneme bonusu deneme bonusu veren siteler matbet matbet giriş matbet güncel giriş betsat betsat giriş betsat güncel giriş perabet perabet giriş perabet güncel giriş kingroyal kingroyal giriş kingroyal güncel giriş vaycasino vaycasino giriş vaycasino güncel giriş jojobet superbetin matbet jojobet deneme bonusu deneme bonusu veren siteler holiganbet holiganbet giriş Superbetin superbetin giriş superbetin güncel giriş süperbetin aresbet aresbet giriş perabet perabet giriş milanbahis milanbahis giriş milanbahis milanbahis giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş alobet alobet giriş casibom casibom giriş