- अग्निवीर(क्लर्क) भर्ती प्रक्रिया में बदलाव अब टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा

  • - नई भर्ती प्रक्रिया के तहत अब जल्द ही आवेदन शुरू हो जाएंगे


  • भोपाल । भारतीय सेना में अग्निवीर (क्लर्क) भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को लिखित और शारीरिक परीक्षा के बाद टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। हाल ही में भारतीय सेना ने इस बदलाव को लेकर सूचना जारी की है। टाइपिंग टेस्ट कितनी अवधि का होगा, कितने शब्द टाइप करने होंगे, कितने नंबर की परीक्षा होगी, यह स्पष्ट नहीं है। जल्द ही इसे लेकर भारतीय सेना द्वारा अधिसूचना जारी की जाएगी।भारतीय सेना में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क, टेक्नीशियन, ट्रेडमैन के लिए एक साथ भर्ती आयोजित की जाती है। अब तक सभी पदों के लिए पहले लिखित परीक्षा फिर शारीरिक प्रवीणता परीक्षा होती है।

 

इसमें चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट होता है। अब भारतीय सेना ने बदलाव किया है। अग्निवीर (क्लर्क) के लिए अभ्यर्थियों को अब लिखित परीक्षा, शारीरिक प्रवीणता परीक्षा के बाद टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। इसे लेकर भारतीय सेना ने अपने ट्विटर हैंडल और वेबसाइट पर जानकारी साझा की है। नई भर्ती प्रक्रिया के तहत अब जल्द ही आवेदन शुरू हो जाएंगे। इसके बाद मार्च में लिखित परीक्षा आयोजित होने की संभावना है। टाइपिंग टेस्ट का प्रारूप अभी निर्धारित होना है।

 

टायपिंग टेस्ट देना होगा


अग्निवीर (क्लर्क) भर्ती के अभ्यर्थियों को अब टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। हाल ही में यह बदलाव किया गया है। इसका प्रारूप जल्द ही निर्धारित हो जाएगा और इस बारे में सूचित किया जाएगा। जो भी अभ्यर्थी अग्निवीर (क्लर्क) के लिए तैयारी कर रहे हैं, उन्हें टाइपिंग टेस्ट की तैयारी भी शुरू कर देनी चाहिए।कर्नल संतोष कुमार, डायरेक्टर, सेना भर्ती कार्यालय

पिछले साल किया था बड़ा बदलाव


पिछले साल भी भारतीय सेना ने भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया था। पहले भारतीय सेना में शारीरिक प्रवीणता परीक्षा होती थी, इसमें चयनित अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाता था। पिछले साल से आनलाइन लिखित परीक्षा प्रारंभ की गई। अब पहले लिखित परीक्षा करवाई जाती है, इसमें चयनित अभ्यर्थियों का शारीरिक प्रवीणता परीक्षा होती है। अब इस बार अग्निवीर (क्लर्क) भर्ती में बदलाव हुआ है। अग्निवीर (क्लर्क) के लिए टाइपिंग टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है।

ये भी जानिए...........

- अफीम की फसल पर संकट, पीले होने लगे पत्ते

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1

Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1