- पेंटीनाका से गोराबाजार तक खुले में चल रही मांस मटन की दुकानें हटाई


जबलपुर, । खुले में मांस, मछली बेचने वालों पर गुरूवार को केंट बोर्ड और नगर निगम के संयुक्त अमले ने कार्रवाई की। यह कार्रवाई पेंटीनाका से लेकर गोराबाजार में की गई। इस दौरान सड़क पर अतिक्रमण कर बिना लाइसेंस के मांस विक्रय करने वाली दुकानों को हटाया। इस दौरान गोराबाजार मार्ग पर आवागमन में अवरोध पैदा करने वालें फल और सब्जी ठेलें वालों को भी हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कही-कही वाद विवाद की स्थिति बनी लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के कारण विरोध काम नहीं आया। इस मार्ग को  ८० फुट चौड़ा रखने और यहां जमे अतिक्रमण को हटाने के लिए मप्र हाईकोर्ट के भी सख्त निर्देश है।

 

ये भी जानिए...........

- सोयाबीन बीजों के भण्डारण और गुणवत्ता में मिलेगी मदद : डॉ. संजय

तो वहीं दूसरी और राज्य सरकार द्वारा हाल ही में खुले में मांस विक्रय करने वाली दुकानों को सख्ती से हटाने के निर्देश दिए है। जिसको ध्यान में रखते हुए लगातार केंट बोर्ड का अमला कार्रवाई कर रहा है। गुरुवार को गोराबाजार क्षेत्र से करीब आधा दर्जन मांस की दुकानों को हटाया गया। वहीं गोराबाजार से वायएमसीए चौक तक लगने वाले अघोषित सब्जी बाजार को भी हटाया गया। इस दौरान केंट बोर्ड के यंत्रिकी विभाग के अनुराग आचार्य, पलाश श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार,अतिक्रमण प्रभारी नितेश पटैरिया उपस्थित थे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1

Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1