- जिले में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस


कलेक्टर श्री अस्थाना ने की तैयारियों की समीक्षा और अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी


मुरैना  । भारतीय गरिमा के शीर्ष उत्सव गणतंत्र दिवस की वर्षगाँठ सम्पूर्ण देश की भाँति मुरैना जिले में भी परंपरागत ढ़ंग से उत्साह, उमंग, हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई जायेगी। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड मुरैना पर आयोजित किया जायेगा। कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने मुख्य समारोह की तैयारियों के सिलसिले में गुरूवार को बैठक लेकर विभिन्न अधिकारियों को तमाम व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, सीईओ जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, अपर कलेक्टर श्री सीबी प्रसाद, समस्त जिला अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने कहा कि सर्दी

 

 

को ध्यान में रखते हुये स्कूल, कार्यालयों में ध्वजारोहण प्रात: 8 बजे होगा और मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड मुरैना में प्रात: 9 बजे होगा। इसके लिये फायनल रिहर्सल 24 जनवरी को प्रात: 9:30 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड पर की जायेगी। फायनल रिहर्सल का निरीक्षण कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा किया जायेगा। कलेक्टर ने बताया कि 26 जनवरी को मुख्य कार्यक्रम प्रात: 9 से 11 बजे तक होगा। कार्यक्रम में समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। कलेक्टर ने बताया कि झाँकियों की थीम ऐसी हो, जिससे मुरैना की पहचान स्थापित होती हो। साथ ही सरकार की उच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं व कार्यक्रमों को भी झाँकियों की थीम बनाएँ। 

 

 

उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के सभी कार्यक्रम गरिमापूर्ण और आकर्षक हों। साथ ही नए कार्यक्रम भी शामिल किए जाएँ। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि संयुक्त परेड की सलामी लेंगे और प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा कारगिल शहीदो के परिजनों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जायेगा। स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभागीय झांकिया समारोह का मुख्य आकर्षण होगी। बैठक में विभागवार झाँकियों की थीम भी तय की गई। कलेक्टर ने कहा कि 26 जनवरी के समस्त कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सीईओ जिला 

ये भी जानिए...........

- स्वामी विवेकानंद के जीवन आदर्शो को आत्मसात कर राष्ट्र  नवनिर्माण में जुटें युवा

पंचायत होगा। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन सावधानी पूर्वक करें और इस बात का ध्यान रखें कि कार्यक्रम राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत व भारतीय संस्कृति पर केन्द्रित हो। उन्होने निर्देश दिये कि सभी तैयारियां गणतंत्र दिवस की गरिमा को  ध्यान में रखकर पूर्ण  की जायें। गणतंत्र दिवस की परेड में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ स्काउट-गाइड, एन सी सी, कोटवार व शौर्या दल आदि भी कदम ताल मिला सकें इसके लिये इनको भी परेड का नियमित अभ्यास कराया जायेगा। संयुक्त परेड का अभ्यास 19 जनवरी से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र दिये जाने है, उनका नाम, उत्कृष्ट कार्य के बारे में लिखा होना चाहिये। हर किसी अधिकारी, कर्मचारी को प्रशंसा पत्र नहीं दिया जायेगा। 

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1

Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1