- नेहरू युवा केन्द्र मुरैना ने पीजी कॉलेज में आयोजित की जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता


एक दर्जन से अधिक युवाओं ने मेरा भारत-विकसित भारत 2047 विषय पर व्यक्त किए अपने विचार


मुरैना  । भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नेहरू युवा केन्द्र मुरैना ने गुरुवार को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुरैना में जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें पोरसा के अमन भदौरिया ने प्रथम, अम्बाह की अंशु त्यागी ने द्वितीय और मुरैना की काजल शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता का विषय-मेरा भारत-विकसित भारत 2047 था। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के उपनिदेशक श्री राकेश सिंह तोमर ने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को राज्य

 

 

स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। राज्य स्तर पर प्रथम आने वाले को एक लाख, द्वितीय को पचास हजार और तृतीय स्थान पर रहने वाले दो प्रतिभागियों को पच्चीस-पच्चीस हजार रुपए पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.किशोर अरोरा थे। उन्होंने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए प्रभावी वक्तृत्व कला के 

ये भी जानिए...........

- कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सडक़ सुरक्षा एवं यातायात रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों को हार जीत की चिंता किए बिना अपनी प्रस्तुति में चयन सामग्री, शब्द विन्यास, बाडी लैंग्वेज, आत्मविश्वास और समय का विशेष ध्यान रखना चाहिए।नेहरू युवा केन्द्र के उपनिदेशक राकेश सिंह तोमर, एनसीसी अधिकारी मेजर डॉ.राजबीर किरार, सहायक प्राध्यापक प्रताप शाक्य मौजूद थे। निर्णायक की भूमिका प्राध्यापक डॉ.विनायक सिंह तोमर, डॉ.दिलीप कटारे एवं एनएसएस अधिकारी विजय शर्मा ने निभाई। कार्यक्रम के अंत में आयोजक संस्था की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। आयोजन को सफल बनाने में एनवाईवी अंकित भटेले एवं रामविलास शर्मा का विशेष योगदान रहा।

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1

Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1