- पीएम मोदी ने श्री कालाराम मंदिर में लगाया पोछा, युवा महोत्सव से किया आह्वान


22 जनवरी को सभी मंदिरों में चलाया जाए स्वच्छता अभियान


नासिक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। पीएम मोदी सबसे पहले नासिक पहुंचे। यहां रोड शो किया। फिर श्री कालाराम मंदिर में दर्शन किए। इस मंदिर का पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व है। इसके बाद पीएम ने तपोवन मैदान में राष्ट्रीय युवा महोत्सव को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं आग्रह करता हूं कि राम मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर देश के सभी मंदिरों और तीर्थस्थलों में स्वच्छता अभियान चलाया जाए। हमारे साधु-संतों ने सदैव युवा शक्ति को सर्वोपरि माना है। भारत को अपने लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए युवाओं को स्वतंत्र मानसिकता के साथ आगे बढऩा होगा। भारत की उम्मीदें भारत के युवाओं के मजबूत चरित्र पर निर्भर हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने नासिक के कालाराम मंदिर में पोछा लगाया, स्वच्छता अभियान  चलाने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान युवाओं ने मार्च-पास्ट किया और सांस्कृतिक नृत्य पेश किया। युवाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने उनसे नशे से दूर रहने, परिवारवाद की राजनीति के खिलाफ वोट करने और माताओं बहनों के खिलाफ अपशब्दों के इस्तेमाल के खिलाफ आवाज उठाने को कहा। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कहा कि आज का ये दिन भारत की युवा शक्ति का दिन है। ये दिन उस महापुरुष को समर्पित है, जिन्होंने गुलामी के कालखंड में भारत को नई ऊर्जा से भर दिया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने नासिक के कालाराम मंदिर में पोछा लगाया, स्वच्छता अभियान  चलाने की अपील

 

 ये मेरा सौभाग्य है कि मैं स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर नासिक में हूं। मैं आप सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि मैंने आह्वान किया था कि 22 जनवरी तक हम सभी देश के तीर्थ स्थानों की, मंदिरों की साफ सफाई करें, स्वच्छता का अभियान चलाएं। आज मुझे कालाराम मंदिर में दर्शन करने का और मंदिर परिसर में सफाई करने का सौभाग्य मिला है। मैं देशवासियों से अपना आग्रह फिर दोहराऊंगा कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर के निमित्त देश के सभी मंदिरों, तीर्थ क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाएं, अपना श्रमदान करें।

प्रधानमंत्री मोदी ने नासिक के कालाराम मंदिर में पोछा लगाया, स्वच्छता अभियान  चलाने की अपील

सभी ने हमेशा युवाशक्ति को सर्वोपरि रखा


पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश के ऋषियों-मुनियों-संतों से लेकर सामान्य मानवी तक, सभी ने हमेशा युवाशक्ति को सर्वोपरि रखा है। श्री अरबिंदो कहते थे कि अगर भारत को अपने लक्ष्य पूरे करने हैं, तो भारत के युवाओं को एक स्वतंत्र सोच के साथ आगे बढऩा होगा। स्वामी विवेकानंद जी भी कहते थे कि भारत की उम्मीदें भारत के युवाओं के चरित्र और उनकी प्रतिबद्धता पर टिकी है। श्री अरबिंदो और स्वामी विवेकानंद का ये मार्गदर्शन आज 2024 में भारत के युवा के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने नासिक के कालाराम मंदिर में पोछा लगाया, स्वच्छता अभियान  चलाने की अपील

21वीं सदी के भारत की सबसे सौभाग्यशाली पीढ़ी


उन्होंने कहा कि समय हर किसी को अपने जीवनकाल में एक सुनहरा मौका जरूर देता है। भारत के युवाओं के लिए वो सुनहरा मौका अभी है, अमृतकाल का ये कालखंड है। आज आपके पास मौका है इतिहास बनाने का, इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने का। आप ऐसा काम करिए कि अगली शताब्दी में उस वक्त की पीढ़ी आपको याद करे। आप अपने नाम को भारत और पूरी दुनिया के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिख सकते हैं। इसलिए मैं आपको 21वीं सदी के भारत की सबसे सौभाग्यशाली पीढ़ी मानता हूं। मैं जानता हूं कि आप ये कर सकते हैं। भारत के युवा ये लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। मेरा सबसे ज्यादा भरोसा आप सभी पर, भारत के युवाओं पर है।

प्रधानमंत्री मोदी ने नासिक के कालाराम मंदिर में पोछा लगाया, स्वच्छता अभियान  चलाने की अपील

मेरा युवा भारत संगठन का किया जिक्र


पीएम मोदी ने कहा कि मेरा युवा भारत संगठन से जिस तेजी के साथ देश के कोने-कोने में युवा जुड़ रहे हैं, उससे भी मैं बहुत उत्साहित हूं। मेरा युवा भारत संगठन की स्थापना के बाद ये पहला युवा दिवस है। अभी इस संगठन को बने 75 दिन भी पूरे नहीं हुए हैं और 1.10 करोड़ के आसपास युवा इसमें अपना नाम रजिस्टर करा चुके हैं। मुझे विश्वास है कि आपका सामर्थ्य, आपका सेवाभाव देश और समाज को नई ऊंचाई पर ले जाएगा। आपका प्रयास, आपका परिश्रम युवा भारत की शक्ति का परचम पूरी दुनिया में लहराएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने नासिक के कालाराम मंदिर में पोछा लगाया, स्वच्छता अभियान  चलाने की अपील

ये भी जानिए...........

- राष्ट्रीय युवा दिवस पर राहुल गांधी ने सरकार पर बोला हमला, कहा

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel deneme bonusu deneme bonusu veren siteler Limanbet Limanbet Giriş Limanbet Limanbet Güncel Giriş Coinbar Coinbar Giriş Coinbar Coinbar Güncel Ngsbahis Ngsbahis Giriş Ngsbahis Ngsbahis Güncel Giriş Klasbahis Klasbahis Giriş Klasbahis Klasbahis Giriş Jasminbet Jasminbet Giriş Jasminbet Jasminbet Giriş Deneme bonusu deneme bonusu veren siteler meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş betpas betpas giriş betpas güncel giriş casibom bahsegel bahsegel bahsegel alobet alobet giriş nakitbahis Kralbet Betpark perabet perabet giriş perabet perabet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş padişahbet padişahbet giriş padişahbet padişahbet giriş milanbahis süperbetin superbetin süperbetin giriş marsbahis marsbahis giriş süperbetin superbetin süperbetin giriş matbet matbet giriş pusulabet vaycasino