मध्य प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर युवक पुलिस के सामने ही खड़ा होकर रौब दिखा रहा था। जिस गेट से सीएम यादव को प्रवेश करना है उसी गेट से सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाली लड़कियां प्रवेश कर रही थीं। उसी दौरान वह नशे की हालत में उनके बीच घुस गया और बात करने लगा।
जब मीडियाकर्मियों ने पूछा की उक्त अज्ञात पुलिसकर्मी नशे की हालत में कैसे लड़कियों से बात कर रहा है तभी वह भागने लगा। अधिकारियों और पोलिवकर्मियों की मौजूदगी में वह निकलकर भागने लगा लेकिन किसी भी पुलिसकर्मी ने उसे नहीं पकड़ा।
उक्त अज्ञात युवक नशे की हालत में था। वह पुलिस की वर्दी में था। उसकी वर्दी में मध्य प्रदेश पुलिस का फित्ता लगा था। उसके बाद भी पुलिस ने उसे नहीं पकड़ा। कुछ पुलिसकर्मी उसे कोटवार बताकर किनारे खड़े हो गए।
गेट के प्रभारी टीआई रघुवंशी ने बताया कि वह कौन था उसकी हमे जानकारी नहीं। मेरी टीम में 9 लोग हैं उनमें वो शामिल नहीं है। वह कौन था उसका पता लगवाते हैं।