ग्वालियर, । मध्य प्रदेश में नौकरी के बदले आबरू की मांग किए जाने का मामला सामने आया है। परीक्षार्थी की शिकायत पर ग्वालियर की अपराध शाखा ने मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों ग्वालियर में बीज विकास निगम में भर्ती के लिए कृषि विश्वविद्यालय में साक्षात्कार हुआ था। साक्षात्कार लेने वाले दल में बीज निगम के प्रोडक्शन असिस्टेंट संजीव कुमार भी शामिल थे।इंटरव्यू होने के बाद उन्होंने एक छात्रा को फोन लगाया और उससे अजीब मांग कर डाली।
छात्रा की ओर से पुलिस में की गई शिकायत में बताया गया है, मैं ग्वालियर में पढ़ती हूं। तीन जनवरी को कृषि विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट सेल में मध्य प्रदेश राज्य बीमा निगम ने मेरा जॉब इंटरव्यू कराया। इंटरव्यू होने के कुछ घंटे बाद मेरे पास फोन आया और अजीबोगरीब मांग की गई और कहा गया कि एक रात मुझे देनी होगी
पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।छात्रा ने बातचीत को रिकार्ड किया और मैसेज का स्क्रीन शॉट भी सुरक्षित रखा।अपराध शाखा के अधिकारी का कहना है की पीड़ित छात्रा ग्वालियर में पढ़ाई करती है और रीवा की रहने वाली है और उसने संविदा भर्ती के लिए इंटरव्यू दिया था।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!
Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1
Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1