-
काउंटिंग में गड़बड़ी के चलते विधायक गोमती साय को हाई कोर्ट का नोटिस
रायपुर । निर्वाचन के बाद काउंटिंग में गड़बड़ी के मामले में पत्थलगांव विधानसभा विधायक गोमती साय को हाईकोर्ट ने नोटिस भेजा है। इस सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रामपुकार सिंह की याचिका पर उच्च न्यायालय में बुधवार को सुनवाई हुई है। दायर याचिका में काउंटिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया था। जिस पर आज अदालत ने गोमती साय को नोटिस जारी किया है। हालांकि गोमती साय के अलावा 6 अन्य प्रत्याशियों को भी नोटिस जारी किया गया है।
अब इस मामले में 28 फरवरी को अगली सुनवाई होनी है। गौरतलब है कि गोमती साय ने भाजपा की टिकट पर पत्थलगांव सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्होंने महज 255 वोटों से जीती हासिल की थी।
गोमती साय ने ये पहला विधानसभा चुनाव लड़ा है, और वह पहली बार की सांसद हैं। वह पहले जशपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। इस सीट पर भाजपा ने अपना चेहरा बदला था। उस दौरान भाजपा ने सांसद गोमती साय पर भरोसा जताया था। 2018 में इस सीट से शिवशंकर पैकरा भी लड़े थे। वहीं कांग्रेस ने अपने दिग्गज आदिवासी नेता और 90 सीटों में सबसे वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह को चुनाव में उतारा था।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!