मुंबई । शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने नासिक में पार्टी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, हमें भाजपा मुक्त श्री राम चाहिए। जो राम हमारे मन में बसे हुए हैं। हमें बीजेपी युक्त श्रीराम नहीं चाहिए। उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा भगवान राम किसी पार्टी की संपत्ति नहीं है। हमें भगवान राम को भाजपा से मुक्त करना होगा।
उद्धव ठाकरे ने कहा, कि भगवान राम अपने वचन का पालन करते थे। वह मर्यादा पुरुषोत्तम थे। भाजपा उन शिव सैनिकों को ही भूल गई, जिन्होंने अयोध्या में जाकर कार सेवा की,और बलिदान दिया। उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमने मोदी को प्रधानमंत्री बनने के लिए अभियान चलाया था। वह प्रधानमंत्री बन गए और अपना वचन भूल गए। उद्धव ठाकरे ने कहा कि राम की बात बहुत हो गई। अबप्रधानमंत्री काम की बात भी करो। पिछले 10 वर्षों में क्या किया है,
यह बताएं। प्राण प्रतिष्ठा के समय स्वामी गोविंद गिरी द्वारा प्रधानमंत्री की तुलना छत्रपति शिवाजी से किए जाने पर, उन्होंने आपत्ति जताई। उद्धव ठाकरे ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज नहीं होते,तो प्राण प्रतिष्ठा समारोह करने की नौबत ही नहीं आती। उद्धव ठाकरे ने शिव सैनिकों से कहा, श्री राम के मुखोटे पहनने वाले तथाकथित रावण और राक्षसों के मुखौटे को उखाड़ देंगे। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम अपने वचन निभाने के लिए जाने जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने वादे तोड़ने के लिए जाने जाते हैं। कौन असली राम भक्त है, इसे पहचाने।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!