-
गुनाह छुपाने चूहे के बिल में दबाया जिंदा बच्ची को, सुबह राहगीर ने निकाला
जगदलपुर । अपना गुनाह छुपाने के लिए एक महिला ने नवजात बच्ची को चूहे के बिल में दबाकर ऊपर से मिट्टी भर दी, लेकिन बाद मेंअगली सुबह राहगीर ने रोने की आवाज सुनी तो बच्ची को निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां बच्ची की हालत ठीक है। इस तरह से जाको राखे साइयां मार सके न कोई ये कहावत बस्तर जिले के तोकापाल ब्लॉक के बारूपाटा में एक बार फिर से फलीभूत होते दिखी। यहां पर एक निर्दयी मां ने अपने चंद घंटे के जन्मे बच्चे को मारने के उद्देश्य से चूहे के बिल में डालकर ऊपर से मिट्टी भर दी थी।
रातभर बच्ची बदी रही, लेकिन जब सुबह गांव के सरपंच पति खेतों से गुजर रहे थे तभी उन्हें बच्ची की रोने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद उन्होंने तत्काल नवजात के ऊपर से मिट्टी हटा कर उसे चूहे के बिल से बाहर निकाला।
इसके बाद उन्होंने 108 एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी स्वास्थ केंद्र भेजा गया। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रेम प्रसंग में गर्भवती हुई महिला ने अपने बच्चों को छुपाने के इरादे से इस घटनाक्रम को चुपके से अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस गांव में पूछताछ कर रही है। नवजात बच्ची को सुरक्षित निकालने के बाद मेडिकल स्टाफ ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद 108 एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। जहां बच्चे की हालत में काफी सुधार बताया जा रहा है। इस पूरे मामले की कोडेनार पुलिस जांच कर रही है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!