-
वीवीआईपीज से अगले 10 दिनों तक अयोध्या ना आने की अपील
-योगी सरकार ने किया समय में बदलाव, रात 11 बजे तक होंगे रामलला के दर्शन
अयोध्या । योगी सरकार ने रामलला के दर्शनों के समय में परिवर्तन करते हुए अब रात 11 बजे तक प्रवेश के लिए पट खुले रखने का निर्णय लिया है। वहीं योगी सरकार की ओर से कहा गया कि अति विशिष्ट मेहमान अभी 10 दिनों तक अयोध्या ना आएं। अगर आएं तो प्रशासन या श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट को बता कर ही आएं।
वहीं, एडीजी कानून-व्यवस्था ने बताया कि राम भक्तों को सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक दर्शन की अनुमति होगी। गौरतलब है कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम नगरी पहुंच रहे हैं। बीते दिन 23 जनवरी को करीब 5 लाख लोगों ने रामलला के दर्शन किए। इस दौरान भारी भीड़ उमड़ने के चलते कुछ अव्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं। हालांकि, जल्द ही पुलिस-प्रशासन ने हालात को काबू में कर लिया। कल के हालात से सबक लेते हुए आज 24 जनवरी को यूपी सरकार ने अयोध्या आने वाले अति विशिष्ट लोगों से अपील भी की है।
सरकार तथा प्रशासन की ओर से कहा गया कि अति विशिष्ट मेहमान अभी 10 दिनों तक अयोध्या ना आएं। अगर आएं तो प्रशासन या श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट को बता कर ही आएं। ताकि उन्हें बेहतर सुविधा मुहैया हो पाएं। अभी क्राउड बहुत ज्यादा है। ऐसे में अति विशिष्ट मेहमानों को 10 दिनों के लिए अयोध्या यात्रा का कार्यक्रम पुनर्निर्धारित करना चाहिए। यूपी सरकार के मुताबिक, राम नगरी में असाधारण भीड़ को देखते हुए, वीआईपीज और प्रतिष्ठित व्यक्तियों से आग्रह किया कि वे आगामी 7 से 10 दिनों में अयोध्या धाम की अपनी यात्रा का कार्यक्रम तय करने से पहले स्थानीय प्रशासन, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट या उत्तर प्रदेश सरकार को अवश्य सूचित करेंगे।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!