:: सर्चिग टीम के अलावा सबको नजर आने वाला तेंदुआ, कालोनी के कैमरों में तो कैद हो रहा है, वन विभाग के पिंजरों में नहीं::
इन्दौर /पश्चिम इन्दौर की सुपर कॉरिडोर पर आई टी कंपनी टीसीएस के परिसर में दस दिन पहले दिखाई देना वाला और उसके बाद कुछ कुछ समय के अंतराल से लगातार नजर आ रहा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ उसी क्षेत्र में डेरा जमाएं हुए हैं। विभिन्न माध्यमों के जरिए उसकी लोकेशन इस इलाके में ही मिल रही है। अब उसके शावक को फिर उसी क्षेत्र की एक रहवासी टाउनशिप में गुरुवार रात सीसीटीवी कैमरे में देखा गया। समर्थ ड्रीम और प्रीमियम ग्रीन टाउनशिप में 25 जनवरी की रात तेंदुए का शावक घूमता हुआ नजर आया। शावक का मूवमेंट घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हुआ। जिसके बाद रहवासियों में दहशत का माहौल है।
आश्चर्य है कि वन विभाग की सर्चिंग और रेस्क्यू टीम के अलावा सबको लगातार नजर आने वाला तेंदुआ बार बार सीसीटीवी कैमरे में तो कैद हो रहा है पर वन विभाग के पिंजरों में नहीं। रहवासियों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में तेंदुए का एक शावक 25 जनवरी की रात तकरीबन 11 से 12 बजे के बीच में नज़र आया है। तेंदुए के इस शावक को सीसीटीवी में नजर आने के पहले भी ग्रामीणों और रहवासियों ने तेंदुए के साथ भी देखा था। जिसके बाद से ही इलाके के रहवासियों में एक अजीब सी दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि वन विभाग के 25 कर्मियों की टीम सर्चिग में लगी हुई है और विभाग के साथ ही स्थानीय पुलिस थाने का बल भी सर्चिग कर रहा है।
रेस्क्यू प्रभारी रेंजर योगेश यादव के अनुसार कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरे में जो फुटेज मिले हैं उसके आधार पर सुबह से सर्चिग की जा रही है। कॉलोनी में सीमेंट की सड़क बनी हुई है, हवा भी तेज चल रही है इस कारण आज उसके पंजों के निशान नहीं मिल पा रहे हैं। इससे अंदाजा नहीं लग पा रहा है कि वह किस दिशा में गया होगा। वन विभाग की टीम का कहना है कि आसपास की कॉलोनी में स्टाफ तैनात किया है। तेंदुए की तलाश के लिए विभाग ने ड्रोन, नाइट विजन कैमरे लगा रखे हैं। पिंजरे भी लगाए हैं।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!