-
आप के आरोपों पर भाजपा का पलटवार आतिशी को दी साक्ष्य प्रकट करने की चुनौती
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री आतिशी द्वारा शनिवार सुबह लगाए गए विधायक तोड़ने के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व आम आदमी पार्टी के अन्य नेता राजनीतिक रूप से हताश हो गए हैं। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि 62 विधायकों की पार्टी में इतनी निराशा व हताशा है कि उसके नेता तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं। वह भाजपा पर आम आदमी पार्टी के विधायकों को तोड़ने की कोशिश के झूठे आरोप लगा रहे हैं। आईएनडीआईए गठबंधन का हाल पूरा देश देख रहा है।
इनकी राजनीतिक जमीन अब खिसक गई है, इसलिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। प्रदेश मंत्री हरीश खुराना ने कहा कि वर्ष 2022 में भी आतिशी व अन्य आप नेताओं ने भाजपा पर आप विधायकों को तोड़ने का झूठे आरोप लगाए थे। उस समय भी भाजपा ने उनसे साक्ष्य देने की मांग की थी, जिसमें वह विफल रहे थे। अब फिर से तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं। आरोप लगाना परंतु साक्ष्य नहीं देना आप का चरित्र है। उन्हें उन विधायकों को सामने लाना चाहिए जिसे खरीदने की कोशिश की गई और उनसे संपर्क करने वाले व्यक्ति का नाम साक्ष्य के साथ सार्वजनिक करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आप नेता यह आरोप लगा रहे हैं भाजपा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कराना चाहती है। सच्चाई यह है कि केजरीवाल आबकारी घोटाले से जुड़े ईडी के प्रश्नों का जवाब देने से बच रहे हैं। उन्हें मालूम है कि आबकारी घोटाले में उनकी गिरफ्तारी होनी है इसलिए आप नेता लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। तिशी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर कई आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि भाजपा दिल्ली की आप सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। आतिशी ने कहा, भाजपा के एक नेता ने आप के सात विधायकों से संपर्क किया है, भाजपा ने आप के एक विधायक से कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के बाद आप सरकार गिरा दी जाएगी। 21 विधायकों को तोड़ लिया जाएगा।
आतिशी ने कहा कि उनके पास भाजपा नेता की रिकॉर्डिंग है। मौका आने पर उसे सार्वजनिक किया जाएगा। आतिशी ने कहा है कि भाजपा पहले भी दिल्ली में ऑपरेशन लोटस चलाने की काेशिश कर चुकी है, वह दूसरे राज्यों में अपने इस मकसद में सफल भी हुई है, मगर दिल्ली में सफल नहीं हो सकी है। अब फिर से यह प्रयास किया जा रहा है। भाजपा ने आप के सात विधायकों से संपर्क किया है और उनसे कहा है कि हम प मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने वाले हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के बाद हम आप के एक-एक विधायक को तोड़ेंगे। उनके माध्यम से सरकार को गिरा देंगे। भाजपा ने हमारे इस सात विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये देने की बात कही, उनसे कहा गया कि आप काे छोड़कर भाजपा में आ जाइए।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!