-
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ली परेड की सलामी,
गुना-। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के मुख्यातिथ्य में 75 वां गणतंत्र दिवस गरिमामय तरीके से उत्साहपूर्वक आकर्षक सांस्कृतिक कार्यकमों के साथ गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में लाल परेड मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम गुना विधायक पन्नालाल शाक्य,
पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिकरवार, नपाध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता, पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव, राजेन्द्र सिंह सलूजा, सांसद प्रतिनिधिद्वय सचिन शर्मा एवं रमेश मालवीय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस, एसपी संजीव कुमार सिन्हा, जिपं सीईओ प्रथम कौशिक, एडीएम मुकेश कुमार शर्मा सहित विभिन्न अधिकारीगण उपस्थित रहे।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर द्वारा मुख्यमंत्री जी के संदेश का किया वाचन
इस अवसर पर मंत्री श्री तोमर द्वारा सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर परेड का नेतृत्व करने वाले प्लाटून एवं दल प्रभारी से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के नाम मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया। इसके पश्चात उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से परिचय प्राप्त कर शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!