-
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास पूर्वक मना 75वां गणतंत्रता दिवस
- एनसीसी नेवल विंग के कैडेट्स ने राष्ट्रध्वज को स्वार्ड ऑफ ऑनर दिया
भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में हर्षोल्लासपूर्वक 75वां गणतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रजनी कांत और कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने ध्वज फहराया। इसके उपरांत विश्वविद्यालय के एनसीसी नेवल विंग के ऑफिसर सब लेफ्टिनेंट मनोज सिंह मनराल और इंस्ट्रक्टर दुर्गा वर्मा के मार्गदर्शन में एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रध्वज को स्वार्ड ऑफ ऑनर दिया।इस मौके पर प्रो. रजनी कांत ने संबोधित करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और कहा कि युवा अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें जिससे कि आप भारत को विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में अपना श्रेष्ठ योगदान दे सकें।
उन्होंने आगे प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि आज विश्वविद्यालय के कृषि संकाय का छात्र और एनसीसी नेवल विंग का कैडेट ऋषभ सोनी दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी वहीं खेल के क्षेत्र में भी विश्वविद्यालय के खिलाड़ी खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है।गणतंत्रता दिवस की प्रातः बेला में आज विश्वविद्यालय परिसर में विश्वविद्यालय की समकुलपति डॉ. संगीता जौहरी, डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता सहित समस्त फैकल्टी और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!