मुंबई । आईएचएमसीएल भारत में टोल से संबंधित मामलों पर नजर रखती है। आमतौर पर यूजर्स पेटीएम पेंमेट बैंक की मदद से फास्टैग हासिल कर लेते थे। लेकिन अब पेटीएम को ये इशू करने से रोक लगा दी गई है। आरोप है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक की तरफ से सर्विस-लेवल एग्रीमेंट के लिए तय किए गए पैरामीटर्स और नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। इसके बाद अब पेटीएम किसी भी नए टोल के लिए नया फास्टैग इशू नहीं कर पाएगा। आईएचएमसीएल की तरफ से पेटीएम को कारण बताओ नोटिस भेजा गया था।
इसमें पूछा गया था कि पेटीएम के खिलाफ मामले में क्यों कार्रवाई न की जाए। आपको बता दें कि ये पहली बार है जब फास्टैग को लेकर ऐसी कार्रवाई की गई है। हालांकि फास्टैग को लेकर ऐसी कार्रवाई कोई पहली बार नहीं की गई है। इसके पहले सरकार की तरफ से आईएचएमसीएल केवाईसी को लेकर एक फैसला लिया गया था।
दरअसल मोदी सरकार की तरफ से एक वाहन, एक फास्टैग पर लगातार काम हो रहा है। केंद्र इसकी मदद से भारत में लागू इलेक्ट्रॉनिक टोल भुगतान प्रणाली में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से लिया गया था। इससे पहले कई फास्टैग जारी किए जाते थे। लेकिन अब सरकार इसतरह के सभी फास्टैग को निष्क्रिय करने जा रही है, जो पहले इशू हो चुके थे। ये कार्रवाई 31 जनवरी से शुरू की जाएगी।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!