पटना,/ बिहार में एक बार फिर सियासी गहमागहमी देखने को मिली है, इसी बीच आज शनिवार को आरजेडी के नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई। बैठक को संबोधित कर रहे तेजस्वी यादव ने कहा कि मैंने तो गठबंधन धर्म निभाया है और हमेशा ही नीतीश का सम्मान किया है। सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने 2005 के पहले के बिहार के बारे में अनेक दफा कहा, लेकिन मैंने कभी आपत्ति दर्ज नहीं कराई। उन्होंने कहा कि हम गठबंधन के साथ बने हुए हैं। सूत्रों की मानें तो लालू यादव ने अपने तमाम विधायकों को पटना में ही रहने के लिए कहा है।
इसके साथ ही उन्होंने विधायकों को मोबाइल फोन बंद नहीं करने के निर्देश भी दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने विधायकों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने की बात कही है। यहां आरजेडी की बैठक संपन्न होने के साथ ही मनोज झा ने अपने एक बयान में कहा कि बैठक बहुत सकारात्मक रही, हमने मौजूदा हालात को देखते हुए हर पहलू पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता लालू प्रसाद हैं और वह जो भी निर्णय लेंगे हम उसे मानेंगे।
उन्होंने कहा कि हम तो सरकार गिराने के बारे में कभी सोच भी नहीं सकते, इस सरकार ने बिहार की जनता के लिए काम किया है, यह ध्यान रखने वाली बात है। बैठक के संबंध में मनोज ने कहा कि यह विधानमंडल की बैठक थी, जिसमें लालू यादव, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और सभी विधायक मौजूद थे। इस बैठक में लालू यादव को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है। गौरतलब है कि आरजेडी की यह महत्वपूर्ण बैठक डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर हुई। बैठक में शामिल हुए सभी नेताओं के मोबाइल फोन बाहर रखवाए गए थे।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!