-
राहुल की भारत जोड़ो यात्रा को रामदास अठावले ने भारत तोड़ो यात्रा बताया
डिब्रूगढ़,। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को भारत तोड़ो यात्रा बताया है। उन्होंने इस यात्रा को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह न्याय नहीं बल्कि अन्याय यात्रा है। रामदास अठावले ने कहा कि मुझे लगता है कि यह राहुल गांधी की न्याय यात्रा नहीं है बल्कि यह ‘अन्याय यात्रा’ है। यह भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि भारत तोड़ो यात्रा है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि यह यात्रा सिर्फ राजनीतिक ड्रामा रचने के लिए है,
देश को एकजुट करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा- देश पहले बंटा हुआ था, लेकिन भीमराव अंबेडकर के संविधान ने भारत को इस तरह एकजुट किया कि इसे तोड़ना असंभव है। राहुल गांधी को देश की चिंता करने की जरूरत नहीं है, उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हम यहां हैं। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने आगे कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को कोई राजनीतिक लाभ नहीं मिलेगा। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब उन्होंने देश को एकजुट करने या लोगों को न्याय देने की कोशिश नहीं की। यह सिर्फ एक नाटक है इसलिए इस यात्रा से कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होन वाला है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!