-
माइकल स्टार्क ने डाली घातक यार्कर, असहज दिखे शमर
ब्रिसबेन,। ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज माइकल स्टार्क ने फिर से अपनी खतरनाक गेंदबाजी का सबूत पेश किया हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने एक डैडली यॉर्कर डालकर विंडीज क्रिकेटर शमर जोसेफ को पवेलियन की राह दिखा दी। दरअसल स्टार्क का एक स्टीक यॉर्कर शमर के पैर के अंगूठे पर लगा, जिससे वह कुछ पल में ही असहज दिखने लगे। उक्त घटना की वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आई, फैंस ने प्रतिक्रियाएं दीं।
विंडीज ने पहले खेलकर कीवम होज के 71, तब जोशुआ डी सिल्वा के 79, केविन सिन्क्लेयर के 50 रनों की बदौलत 311 रन बनाए थे। स्टार्क 4, हेजलवुड और लियोन 2-2 विकेट लेने में सफल रहे। जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने उस्मान ख्वाजा के 75, एलेक्स कैरी के 65 और पैट कमिंस के 64 रनों की बदौलत 289 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।
मामूली बढ़त के बाद खेलने उतरी विंडीज टीम स्थिति को भुना नहीं सकी और 193 रन पर ही आऊट हो गई। विंडीज की ओर से दूसरी पारी में र्किक ने 41, एलिक ने 72 गेंदों पर 35, जस्टिन ग्रेव्स ने 33 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से हेजलवुड ने 23 रन देकर 3 तो नाथन लियोन ने 42 रन देकर 3 विकेट लिए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को मात्र 216 रन का लक्ष्य मिला।कैरेबियन द्वीप समूह से आए 24 वर्षीय शमर जोसेफ ने एडिलेड ओवल में टेस्ट डेब्यू से पहले लंबा सफर तय किया है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपने करियर की पहली ही गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के नए टेस्ट ओपनर स्टीव स्मिथ का विकेट लिया था।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!