- सुप्रीम कोर्ट में राज्यसेवा परीक्षा-2019 को लेकर दायर याचिका पर 14 फरवरी को होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में राज्यसेवा परीक्षा-2019 को लेकर दायर याचिका पर 14 फरवरी को होगी सुनवाई

इन्दौर / अभ्यर्थियों द्वारा राज्यसेवा परीक्षा-2019 की परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी और मुख्य परीक्षा फिर से करवाने की मांग लेकर दायर की गई याचिका में अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी। कोर्ट में प्रकरण लंबित होने के बावजूद पीएससी ने अंतिम चयन सूची जारी कर दी थी। तब याचिककार्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई का आग्रह किया था। जिस पर कोर्ट ने सुनवाई के लिए स्पेशल बेंच गठित करते हुए मंगलवार 30 जनवरी की तारीख दी थी। मंगलवार को स्पेशल बेंच नहीं बैठ सकी। इसके चलते सुनवाई आगे बढ़ा दी गई। अब कोर्ट ने दो सप्ताह बाद 14 फरवरी की तारीख निर्धारित की है।
MPPSC 2019 : Re-Mains मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गठित की स्पेशल बेंच, 26  फरवरी को होने वाली सुनवाई की कल 30 जनवरी को होगी अर्जेंट हियरिंग | Mppsc 2019  Supreme Court

ये भी जानिए...........
MPPSC 2019 : Re-Mains मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गठित की स्पेशल बेंच, 26  फरवरी को होने वाली सुनवाई की कल 30 जनवरी को होगी अर्जेंट हियरिंग | Mppsc 2019  Supreme Court

 अभ्यर्थियों की और से दायर याचिका के बारे में याचिकाकर्ता अभ्यर्थी आकाश पाठक के अनुसार पीएससी ने परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। पहले 26 फरवरी को सुनवाई होनी थी, लेकिन हमने सुप्रीम कोर्ट में अर्जेंट हीयरिंग के लिए आवेदन लगाया था। याचिका में पीएससी द्वारा लगाए गए नार्मलाइजेशन के फार्मूले और एक भर्ती के लिए दो अलग-अलग मुख्य परीक्षा करवाने का विरोध किया है। अभ्यर्थी फिर से पूरी परीक्षा करवाने की मांग कर रहे हैं। मामले में सुप्रीम कोर्ट 14 फरवरी के सुनवाई करेगा।
MPPSC 2019 : Re-Mains मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गठित की स्पेशल बेंच, 26  फरवरी को होने वाली सुनवाई की कल 30 जनवरी को होगी अर्जेंट हियरिंग | Mppsc 2019  Supreme Court

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag