- यूपी में इंडिया गठबंधन में रार, सीटों को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच दिखी तानातनी

यूपी में इंडिया गठबंधन में रार, सीटों को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच दिखी तानातनी

सपा की 11 सीटों को कांग्रेस ने बताया  हास्यास्पद 
लखनऊ । पीएम मोदी को सत्ता से हटने के लिए बना इंडिया गठबंधन में इनदिनों सबकुछ ठीक नहीं है। इस कारण है कि उत्तर प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच तनातनी देखने को मिल रही है। सपा द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को 11 सीटें देने और 16 उम्मीदवारों के नाम के ऐलान पर कांग्रेस ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि स्वाभाविक रूप से, हम सभी को पहले एक आम सहमति पर आना होगा, इस बात पर आम सहमति है कि भारतीय जनता पार्टी को हराना है, लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि हम उन्हें कैसे हराएंगे, इसके लिए हम सभी को सहमत होना होगा चाहे वह किसी भी मामले में हो। हमें समय-समय पर समन्वय बनाते रहना होगा। 
India Alliance In Up: Congress Can Contest On 20 Seats In The State - Amar  Ujala Hindi News Live - यूपी में इंडिया गठबंधन:प्रदेश में 20 सीटों पर लड़  सकती है कांग्रेस,



कांग्रेस नेता पांडे ने कहा कि अगर सपा कहती है कि उन्होंने कांग्रेस को सीटें दीं तब यह हास्यास्पद है। अगर कोई राष्ट्रीय पार्टी उनके साथ समझौता कर रही है, तब हमारी भी अपनी एक पहचान है। उन्होंने कहा कि अगर आज भी किसी को इसकी कमी लगती है, तब मैं समझता हूं कि उसे गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए। कांग्रेस हमेशा से मजबूत रही है, कभी-कभी इसमें कुछ ढिलाई भी आई होगी, लेकिन आने वाले सालों में आप इस एक बड़ी ताकत के रूप में उभरता हुआ देख सकते है। 

ये भी जानिए...........

India Alliance In Up: Congress Can Contest On 20 Seats In The State - Amar  Ujala Hindi News Live - यूपी में इंडिया गठबंधन:प्रदेश में 20 सीटों पर लड़  सकती है कांग्रेस,
कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर सपा या कोई अन्य पार्टी कहती है कि उन्होंने कांग्रेस को सीटें दी हैं, तब मुझे नहीं पता कि मैं इस पर क्या टिप्पणी करूं, ये अपने आप में हास्यास्पद बातें हैं। कोई भी एकतरफा फैसला नहीं होता है, गठबंधन में शामिल सभी लोग एक साथ आते हैं और सर्वसम्मति से उस बात की घोषणा करते है। उन्होंने कहा कि आज भी हमारे मन में समाजवादी पार्टी के प्रति पूरा सम्मान है और बहुत सकारात्मक चर्चा चल रही है, लेकिन इस तरह के ट्वीट या ऐसी खबरें या प्रेस में दी जा रही ऐसी बातें निश्चित तौर पर सवालिया निशान खड़ा करती हैं। पांडे ने कहा कि अगर यह खुलेआम दिख रहा है कि समाजवादी पार्टी गठबंधन का पालन नहीं कर रही है, तब ऐसा ही है।
India Alliance In Up: Congress Can Contest On 20 Seats In The State - Amar  Ujala Hindi News Live - यूपी में इंडिया गठबंधन:प्रदेश में 20 सीटों पर लड़  सकती है कांग्रेस,

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag