-
रामलला के खिलाफ अनशन, सुरन्या अय्यर के खिलाफ सोसायटी का एक्शन, मांफी मांगे या सोसायटी छोड़ दें
नई दिल्ली । अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर के खिलाफ में बयानबाजी करना और अनशन रखना कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की बेटी को महंगा साबित हो रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की बेटी सुरन्या अय्यर जिस सोसाइटी में रहती हैं, वहां से उन्हें निकलने को कहा गया है। दरअसल, कांग्रेस नेता की बेटी सुरन्या अय्यर ने राम मंदिर निर्माण और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के विरोध में तीन दिन का अनशन किया था। आरोप है कि उन्होंने सनातन धर्म के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट किया था।
इसकारण सुरन्या के खिलाफ उनकी सोसाइटी की आरडब्ल्यूए ने एक्शन लिया है। आरडब्ल्यूए ने नोटिस जारी कर मणिशंकर और उनकी बेटी सुरन्या को पत्र लिखकर माफी मांगने को कहा है। आरडब्ल्यूए का कहना है कि दोनों या सार्वजनिक रूप से माफी मांगें…नहीं सोसाइटी छोड़कर चले जाएं। दरअसल, मणिशंकर अय्यर की बेटी दिल्ली के जंगपुरा इलाके में रहती हैं।
सोसाइटी के एक्शन पर सुरन्या ने फेसबुक पर अपना बयान जारी कर कहा, यह बयान मेरे फास्ट के बारे में एक टेलीविजन कहानी के संबंध में है। सबसे पहले संबंधित रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन जिस कॉलोनी से है, वहां मैं रहती ही नहीं हूं। दूसरा, मैंने फिलहाल मीडिया से बात न करने का फैसला किया है, क्योंकि अभी भारत में मीडिया केवल जहर और भ्रम फैला रहा है। आप मुझे जानते हैं। मैंने भारत में अब तक अपनी सारी उम्र (लगभग 50 वर्ष) के दौरान सभी राजनीतिक दृष्टिकोण के लोगों के साथ बड़ी हुई हूं, पढ़ी हूं, काम किया। फिलहाल मैं अपनी बातें अपने फेसबुक और यू-ट्यूब पेजों पर ही छोड़ूंगी ताकि आप स्वयं, शांति से, इसके बारे में सोच सकें। आइए हम गाली-गलौच के बजाय, कुछ सोचने का प्रयास करें, जय हिन्द!
दरअसल, जब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी, तब मणिशंकर अय्यर की बेटी सुरन्या ने अनशन किया था। इसकी वजह से सोसाइटी के लोग नाराज दिख रहे थे। सुरन्या ने कहा था कि उन्होंने अपने मुस्लिम भाइयों के लिए अनशन किया था। इसके बाद से ही सोसाइटी के लोग उनके खिलाफ एक्शन की मांग कर रहे थे।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!