-
तीनों प्रारुपों के लिए एक ही कप्तान रखें : शाहिद अफरीदी
लाहौर । पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा है कि तीनों ही प्रारुपों के लिए अलग-अलग कप्तान रखे जाने चाहिये। अफरीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से कहा कि अलग-अलग कप्तान होने से टीम का प्रदर्शन भी बेहतर होगा। एकदिवसीय विश्वकप में पाक टीम के खराब प्रदर्शन के बाद बाबर आजम की जगह पर शान मसूद को टेस्ट कप्तान बनाया गया जबकि शाहीन शाह अफरीदी को टी20आई टीम की कमान दी गयी पर एकदिवसीय कप्तान की घोषणा अब भी नहीं हुई है।
अफरीदी ने कहा, पीसीबी को सभी प्रारूपों के लिए अलग-अलग कप्तान रखना होगा पर उप-कप्तान रखने की कोई जरुरत नहीं है। अफरीदी ने टीम निदेशक मोहम्मद हफीज का बचाव करते हुए कहा कि एक दो सीरीज के आधार पर टीम के प्रदर्शन को आंका नहीं जा सकता। गौरतब है कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद टीम प्रबंधन काफी दबाव में है और हफीज भी निशाने पर हैं।
उन्होंने कहा, अगर आपको लगता है कि मोहम्मद हफीज अच्छे हैं तो उन्हें केवल एक सीरीज के आधार पर न आंकें, उन्हें पर्याप्त समय दें और यही बात कप्तान के लिए भी लागू होती है। उन्हें तीन साल तक टीम में रहना चाहिए। टी20 विश्व कप इस साल बहुत कठिन टूर्नामेंट होने वाला है और कुछ बहुत मजबूत टीमें खिताब की तलाश में हैं। इसलिए अभी टीम में बदलाव करना सही नहीं होगा। इसकी जगह हमें खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना होगा।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!