- न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी में 300 पदों पर नौकरी के ‎लिए मंगाए आवेदन

न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी में 300 पदों पर नौकरी के ‎लिए मंगाए आवेदन

नई दिल्ली,। न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में नौकरी के ‎लिए 300 पदों पर आवेदन मंगाए हैं। 62000 तक की सैलरी की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए ‎फिलहाल बेहतरीन अवसर है। इसके लिए एनआईएसीएल ने असिस्टेंट के पदों पर भर्तियां निकाली है। उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के ‎लिए एनआईएसीएल की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आज यानी 1 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। एनआईएसीएल असिस्टेंट भर्ती 2024 के तहत कुल 300 रिक्त पदों पर बहाली की जाएगी। उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 फरवरी तक कर सकते हैं। 




एनआईएसीएल असिस्टेंट भर्ती 2024 के माध्यम से असिस्टेंट पदों के लिए कुल 300 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार एनआईएसीएल असिस्टेंट रिक्ति 2024 की स्टेट वाइज विवरण देखा जा सकता है। एनआईएसीएल में आवेदन करने के लिए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी व एक्स एसईआर कैटेगरी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपये का भुगतान करना होगा और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को किसी भी आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये का भुगतान करना आवश्यक है। 


ये भी जानिए.................

उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार को एसएससी/एचएससी/इंटरमीडिएट/ग्रेजुएट लेवल पर एक विषय के रूप में अंग्रेजी में उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही जिन रिक्तियों के लिए उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की क्षेत्रीय भाषा को पढ़ना, लिखना और बोलने का ज्ञान आवश्यक है। उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी 01/01/2024 तक न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag