-
डाटा शेयर मामले में टिकटॉक के सीईओ शोउ जी च्यू से हुई कड़ी पूछताछ
नई दिल्ली,। डाटा शेयर मामले में सीनेट की सुनवाई के दौरान अमेरिकी सांसदों ने सोशल मीडिया कंपनी टिकटॉक के सीईओ शोउ जी च्यू से कड़ाई से पूछताछ की है। बता दें कि शोउ जी च्यू पर आरोप है कि वह अपना डाटा चीनी सेना- पीपुल्स लिबरेशन आर्मी को शेयर कर रहे हैं। अमेरिकी सीनेटरों ने उनसे सवाल करते हुए पूछा कि क्या वह कभी चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े थे? इस दौरान मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग से भी पूछताछ की गई और उन्होंने बच्चों पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के कथित नतीजों से प्रभावित परिवारों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।
दरअसल टिकटॉक पर आरोप है कि उसके द्वारा जानबूझकर बच्चों की सुरक्षा खतरे में डालकर सोशल मीडिया माध्यमों में बच्चों की मानसिक सेहत बिगाड़ने वाले, आत्महत्या के लिए उकसाने वाले और शोषण का शिकार बनाने वाले फीचर शामिल किए हैं। अमेरिकी सीनेटर टॉम कॉटन ने बार-बार टिकटॉक के सिंगापुर प्रमुख शोउ ज़ी च्यू से चीन के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछा और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से उनके संबंधों को लेकर भी कड़े सवाल किए।
अमेरिकी सीनेट हॉले ने शोउ जी च्यू से पूछा कि क्या आप कभी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य रहे हैं? जिस पर उन्होंने जवाब दिया, कि सीनेटर मैं सिंगापुर का हूं। मेरा चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ संबंध नहीं है। हॉले ने फिर पूछा कि क्या आप कभी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े रहे हैं? जिस पर च्यू ने जवाब दिया, नहीं, सीनेटर, मैं सिंगापुर से ताल्लुक रखता हूं। इस दौरान च्यू ने खुलासा किया कि 170 मिलियन से अधिक अमेरिकी हर महीने टिकटॉक का इस्तेमाल करते हैं जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 20 मिलियन अधिक है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!