-
पेरिस ओलंपिक के लिए पाल नौकायन में अब तक केवल सरवनन ही कर पाये हैं क्वालीफाई
नई दिल्ली । पाल नौकायन में एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता विष्णु सरवनन इस साल होने वाले पेरिस ओलंपिक में भारत की ओर से पदक जीतने का प्रयास करेंगे। सरवनन दूसरी बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय पाल नौकायन खिलाड़ी हैं। सरवनन को हां विश्व चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर ओलंपिक टिकट मिला है।सरवनन ने यहां आईएलसीए-सात विश्व चैंपियनशिप में 152 प्रतिभागियों के बीच 26वें स्थान पर रहते हुए पेरिस खेलों के लिए जगह बनायी है। वह पेरिस 2024 खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय पाल नौकायन खिलाड़ी हैं।
सरवनन विश्व चैंपियनशिप में एशियाई देशों के खिलाड़ियों के बीच शीर्ष पर रहे। उन्होंने मुकाबले के दौरान कुल स्कोर 174 बनाकर एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सिंगापुर के खिलाड़ी को पछाड़ा। वहीं मानक नियमों के अनुसार इसमें से 49 के उनके न्यूनतम स्कोर को हटा दिया गया जिससे उनका नेट स्कोर 125 रहा था। विष्णु ने इससे पहले साल 2019 अंडर-21 विश्व चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीता था।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!