-
डांसर ने अवैध पिस्टल लहराते हुए ठुमके लगाए, वीडियो वायरल
सीवान । बिहार के सीवान में तमंचे पर डिस्को का वीडियो वायरल हुआ है। अश्लील गानों पर डांस करती महिला डांसर ने हाथ में अवैध पिस्टल लहराते हुए ठुमके लगा रही है। यह वीडियो सिवान जिले का बताया जा रह है। यहां एक स्टेज प्रोग्राम के दौरान पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग की जा रही है। वीडियो शादी समारोह का बताया जा रहा है। आर्केस्ट्रा में अश्लील भोजपुरी गाने पर महिला डांसर पिस्टल लहराकर डांस करते हुए नजर आ रही है। डांस के दौरान ही स्टेज पर एक युवक पिस्टल में मैगजीन लगाकर लेडी डांसर से फायरिंग करवाते हुए भी दिख रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है
कि दरौंदा थाना क्षेत्र के मदारीचौक के सोनू यादव बगोड़ा पंचायत के पूर्वी क्षेत्र के पूर्व बीडीसी सदस्य हैं। वह काले कपड़े में हैं। वहीं दूसरा शख्स मदारी चौक का रहने वाला विशाल यादव है जो सफेद कपड़े पहने हुए है। वीडियो में दोनों हथियार लहराते हुए और डांसर के साथ डांस करने के दौरान फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं। बिहार पुलिस के आला अधिकारी दावा करते हैं कि अवैध हथियार से फायरिंग करने, अवैध हथियार रखने पर कार्रवाई की जाएगी।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!