- ईडी के सामने इस बार भी पेश नहीं होंगे केजरीवाल आप ने एजेंसी के समन को बताया राजनीति से प्रेरित

ईडी के सामने इस बार भी पेश नहीं होंगे केजरीवाल आप ने एजेंसी के समन को बताया राजनीति से प्रेरित

नई दिल्ली । ईडी ने पांचवां समन जारी कर आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया है। केजरीवाल आबकारी घोटाला मामले में आज भी पेश नहीं होंगे। आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार के सूत्रों ने कहा है कि उनके एजेंसी के सामने पेश होने की संभावना नहीं है क्योंकि यह समन अवैध और राजनीति से प्रेरित है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी घोटाला मामले में पांचवें समन पर भी ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। ईडी ने उन्हें शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस बारे में आम आदमी पार्टी ने कहा है 

Arvind Kejriwal ED Questioning; Delhi Liquor Policy Scam Case | Manish  Sisodia | ED के सामने पेश नहीं होंगे केजरीवाल: समन का जवाब भेजा; बोले- जांच  एजेंसी की कार्रवाई राजनीति से ...


कि कानून के अनुसार जो भी करने की जरूरत होगी, वही किया जाएगा। वैसे आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार के सूत्रों ने कहा है कि उनके एजेंसी के सामने पेश होने की संभावना नहीं है, क्योंकि यह समन अवैध और राजनीति से प्रेरित है। पार्टी ने कहा कि पीएम मोदी का लक्ष्य अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना और दिल्ली सरकार को गिराना है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि हम ऐसा नहीं होने देंगे। बता दें कि केजरीवाल ने इससे पहले दो नवंबर और 21 दिसंबर, तीन जनवरी और 18 जनवरी के चार समन पर ईडी के सामने पेश होने से इंकार कर दिया था और समन  को ‘अवैध’ और ‘राजनीति से प्रेरित’ बताया था।


ये भी जानिए..................

Arvind Kejriwal ED Questioning; Delhi Liquor Policy Scam Case | Manish  Sisodia | ED के सामने पेश नहीं होंगे केजरीवाल: समन का जवाब भेजा; बोले- जांच  एजेंसी की कार्रवाई राजनीति से ...
केजरीवाल ने ईडी की कार्रवाई के पीछे के मकसद पर भी सवाल उठाया था। आबकारी घोटाले मामले में ईडी द्वारा दायर आरोप पत्र में केजरीवाल के नाम का कई बार उल्लेख किया गया है। एजेंसी ने कहा है कि आरोपी अब खत्म हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 की तैयारी के संबंध में उसके संपर्क में थे। ईडी ने अपनी चार्जशीट में दावा किया था कि आप ने अपने गोवा चुनाव अभियान में लगभग 45 करोड़ रुपये की अपराध की आय का इस्तेमाल किया था। उधर आम आदमी पार्टी आबकारी घोटाले को फर्जी करार देती रही है। आप का आरोप है कि इस मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह काे फर्जी तरीके से जेल में डाला हुआ है।
Arvind Kejriwal ED Questioning; Delhi Liquor Policy Scam Case | Manish  Sisodia | ED के सामने पेश नहीं होंगे केजरीवाल: समन का जवाब भेजा; बोले- जांच  एजेंसी की कार्रवाई राजनीति से ...

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php:185 Stack trace: #0 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(185): trim() #1 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/news-details.php(953): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php on line 185