नई दिल्ली । दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन का प्रारूप लगभग तैयार है, लेकिन फिर भी फाइनल नहीं हो पा रहा और इंतजार लंबा हो रहा है तो इसके पीछे अन्य राज्य हैं। इनमें गुजरात की भरूच और चंडीगढ़ सीट भी बड़ा मुददा है, जिस पर दोनों पार्टियों में सहमति नहीं बन पाई है। कांग्रेसी सूत्र बताते हैं कि दिल्ली में चार एवं तीन के फार्मूले पर दोनों पार्टियों का चुनाव लड़ना तय है। आप को चार और कांग्रेस को तीन सीट मिलेंगी,
लेकिन सीटों का बंटवारा और गठबंधन की औपचारिक घोषणा से पहले अन्य राज्यों का विवाद सुलझाने का प्रयास चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक आप चाहती है कि गुजरात की भरूच सीट पर वह अपना उम्मीदवार उतारे, लेकिन कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं है। कारण- इस सीट से कांग्रेस के कद्दावर नेता दिवगंत अहमद पटेल लड़ते रहे हैं। अब इस सीट पर उनके परिजन दावा ठोक रहे है। ऐसे में पार्टी के लिए पटेल के परिवार की अनदेखी आसान नहीं है।
कांग्रेस भी आईएनडीआईए का एक घटक है और आप सहित अन्य पार्टियां भी। इसलिए लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन का फैसला शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर ही लिया जा रहा है। कहीं बात बन रही है तो कहीं नहीं। इस बीच हमने दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। यह तैयारी दोनों ही सूरतों में अहम है। गठबंधन हो, तब भी और न हो, तब भी। तीन फरवरी का कार्यकर्ता सम्मेलन भी कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव का शंखनाद ही है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!