- शिअद की पंजाब बचाओ यात्रा पर सीएम मान का तंज, पंजाब को डुबाने वाले पंजाब बचाओ यात्रा निकाल रहे

शिअद की पंजाब बचाओ यात्रा पर सीएम मान का तंज, पंजाब को डुबाने वाले पंजाब बचाओ यात्रा निकाल रहे

नई दिल्ली,। पंजाब की प्रमुख विपक्षी पार्टी शिरोमणि अकाली दल की पंजाब बचाओ यात्रा एक फरवरी को अटारी में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से शुरू किया गया। शिअद की पंजाब बचाओ यात्रा एक महीने तक चलेगी और राज्य के 43 जिलों को कवर करेगी। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने श्रीअकाल तख्त साहिब पर माथा टेकने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ यात्रा शुरू की। 

Cm Bhagwant Mann Comments On Punjab Bachao Yatra By Shiromani Akali Dal -  Amar Ujala Hindi News Live - Punjab: पंजाब बचाओ यात्रा निकालेगा शिरोमणि  अकाली दल, सीएम मान ने कसा तंज-अकाली
वहीं यात्रा पर सवाल उठाकर प्रदेश के मुख्यमंभी भगवंत मान ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में 20 साल तक कैप्टन और बादल ही सत्ता में थे। कैप्टन का राज जाता था, तब बादल का राज आता था। बादल का राज जाता था, तब कैप्टन का आ जाता था। सीएम मान ने कहा, इनकी सत्ता ने लोगों के चेहरे से नूरी उड़ाकर रख दी, लोग रोजगार की तलाश में बाहर जाने लगे, इन्होंने बारी बांट रखी थी 5-5 साल प्रदेश को लूटने की। वहां आज पंजाब बचाओ यात्रा निकाल रहे हैं। पंजाब को डुबाने वाले आज पंजाब बचाओ यात्रा निकाल रहे हैं। हम पंजाब को किससे बचाएं? लुटा तब आपने है। मैं सांसद था उस टाइम से कह रहा हूं कि अच्छे-बुरे को पहचानो। 

ये भी जानिए..................

Cm Bhagwant Mann Comments On Punjab Bachao Yatra By Shiromani Akali Dal -  Amar Ujala Hindi News Live - Punjab: पंजाब बचाओ यात्रा निकालेगा शिरोमणि  अकाली दल, सीएम मान ने कसा तंज-अकाली
 ता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अलग-अलग सरकारी विभागों में भर्ती के लिए 518 युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र बांटे। वहीं सीएम मान ने पंजाब के युवाओं को अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने की भी सलाह दी उन्होंने कहा कि सरकार आपकी हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि अब तक 664 आम आदमी क्लीनिक से दवा लेकर 1 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। 150 और क्लीनिक तैयार हैं। इसके साथ ही 13 और स्कूल ऑफ एमिनेंस 20 फरवरी तक तैयार हो जाएंगे। अब स्कूल, अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और उप-तहसील उद्घाटन हो रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि आपने एक ईमानदार सरकार चुनी है। 
Cm Bhagwant Mann Comments On Punjab Bachao Yatra By Shiromani Akali Dal -  Amar Ujala Hindi News Live - Punjab: पंजाब बचाओ यात्रा निकालेगा शिरोमणि  अकाली दल, सीएम मान ने कसा तंज-अकाली

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag