- फ्लाइट के बढ़ते विलंब से नाराज यात्रियों ने किया हंगामा, लगाए वी वांट जस्टिस के नारे

फ्लाइट के बढ़ते विलंब से नाराज यात्रियों ने किया हंगामा, लगाए वी वांट जस्टिस के नारे

नई दिल्ली। एयरपोर्ट और फ्लाइट अब विवादों का ठिया बनते जा रहे हैं। यहां आए दिन झगड़े हो रहे हैं। गुरुवार को भी ऐसा ही एक विवाद इंदिरा गांधी अंतर्राष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पर हुआ। एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-187 को आईजीआई एयरपोर्ट से गुरुवार तड़के 2:55 बजे टोरंटो के लिए रवाना होना था। इस फ्लाइट से टोरंटो के लिए रवाना होने वाले करीब 300 यात्री अपने तय समय पर एयरपोर्ट पहुंच गए। एयरपोर्ट पर चेक-इन, इमीग्रेशन और सिक्‍योरिटी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब यात्री बोर्डिंग गेट एरिया में पहुंचे, तब उन्‍हें पता चला कि उनकी फ्लाइट कुछ घंटों की देरी से टोरंटो के लिए रवाना होगी। 
Delhi An Angry Passenger Tweeted About Delay In Flight And Wrote - Amar  Ujala Hindi News Live - Delhi:फ्लाइट की उड़ान में देरी से नाराज यात्री ने  ट्वीट कर लिखा विमान हाईजैक,



यात्रियों का आरोप है कि फ्लाइट के विलंब के बारे में एयरलाइंस की तरफ से उन्‍हें पूर्व में कोई सूचना नहीं दी गई। बोर्डिंग गेट पर पहुंचने के बाद भी एयरलाइंस स्‍टाफ फ्लाइट से संबंधित सूचना देने की स्थिति में नहीं था। देखते ही देखते, एयरपोर्ट पर घंटो का समय बीत गया, बावजूद इसके एयरलाइंस ने न ही यात्रियों को होटल मुहैया कराया और न ही उन्‍हें किसी तरह की सहूलियत थी। नतीजतन, एयरपोर्ट पर यात्रियों की तकलीफ़ असहनीय हो गई।
ये भी जानिए..................

Delhi An Angry Passenger Tweeted About Delay In Flight And Wrote - Amar  Ujala Hindi News Live - Delhi:फ्लाइट की उड़ान में देरी से नाराज यात्री ने  ट्वीट कर लिखा विमान हाईजैक,

 इसी फ्लाइट से सफर कर रहे एक अन्‍य यात्री ने एयरलाइंस पर आरोप लगाया है कि 24 घंटे की देरी के बावजूद एयरलाइंस की तरफ से न ही कोई कम्‍युनिकेशन किय गया है और न ही ठहरने की कोई व्‍यवस्‍था की गई है। एयरलाइंस के इस रुख की वजह से बच्चे और बुजुर्ग न केवल तनावग्रस्त हैं, बल्कि बीमार पड़ रहे हैं। वहीं, फ्लाइट के विलंबह होने से नाराज कई मुसाफिर एयरलाइंस से रिफंड की मांग भी कर रहे थे। उल्‍लेखनीय है कि यात्रियों के भारी हंगामे के बाद एयर इंडिया की यह फ्लाइट अपने निर्धारित समय से करीब 22 घंटे की देरी से शुक्रवार तड़के अपने गंतव्‍य के लिए रवाना हुई है। 
Delhi An Angry Passenger Tweeted About Delay In Flight And Wrote - Amar  Ujala Hindi News Live - Delhi:फ्लाइट की उड़ान में देरी से नाराज यात्री ने  ट्वीट कर लिखा विमान हाईजैक,

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag