-
शुक्रवार की नमाज को लेकर पुलिस सतर्क, किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बनारस,| ज्ञानव्यापी मस्जिद विवाद मामले में अदालत द्वारा व्यास जी के तहखाने में पूजा-पाठ की इजाजत देने के बाद बनारस में तनाव बढ़ा हुआ है| मुस्लिम समाज ने आज शुक्रवार को बनारस बंद का ऐलान किया हुआ है और आज जुमे की नमाज को लेकर भी पुलिस ने सतर्कता बरती है और अतिरिक्त इंतजाम किए हैं| गौरतलब हे कि अदालत के फैसले से जहां एक तरफ हिन्दू समाज खुश है, वहीं, मुस्लिम समाज ने शुक्रवार को बनारस बंद का ऐलान किया हुआ है| मुस्लिम समाज की कुछ तंजीमों ने हालात को देखते हुए बनारस बंद का निर्णय लिया और कहा कि शुक्रवार को मुस्लिम क्षेत्रों की सभी दुकानें बंद रहेंगी|
इसके साथ ही मुस्लिमों से अपील की गई कि सभी शांतिपूर्वक तरीके से जुमें की नमाज अदा करें| जानकारी अनुसार अंजुमन इंतजामिया कमेटी ने बंद का ऐलान करते हुए शांति बनाए रखने और दुकानें बंद रखने की बात कही है| यहां दूसरी तरफ मामले की गंभीरता को नजर रखते हुए मुस्लिम क्षेत्रों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है| इससे पहले मुस्लिम पक्ष ने गुरुवार को कोर्ट के फैसले के विरुद्ध इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख करते हुए याचिका दायर की|
इसके अतिरिक्त मुस्लिम पक्ष ने वाराणसी की जिला अदालत में भी अर्जी देकर उक्त स्थान पर पूजा-पाठ रोकने का अनुरोध भी किया| गौरतलब है कि ज्ञानवापी मस्जिद प्रबंधन कमेटी, अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद ने मस्जिद परिसर स्थित व्यास जी के तहखाना में हिंदू भक्तों को पूजा की इजाजत देने को अनुचित करार दिया है| अंजुमन कमेटी के वकील एसएफए नकवी का कहना है कि उन्होंने इस मामले पर जल्द सुनवाई के लिए हाईकोर्ट के महानिबंधक के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया है| बहरहाल बनारस में बढ़ते तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है और पुलिस बल बढ़ा दिया गया हे|
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!