- इस सत्र के बाद फेरारी में नजर आयेंगे हैमिल्टन

इस सत्र के बाद फेरारी में नजर आयेंगे हैमिल्टन

लंदन । फार्मुला वन रेसर लुईस हैमिल्टन इस सत्र के बाद फेरारी में नजर आयेंगे। इसका कारण है कि हैमिल्टन अब मर्सीडीज छोड़कर फेरारी से जुड़ने जा रहे हैं। हैमिल्टन ने अब तक कुल सात फार्मुला वन खिताब जीते हैं। जिसमें से वह छह में मर्सीडीज के साथ रहे हैं। हैमिल्टन पिछले 11 साल से मर्सीडीज से जुड़े थे पर अब वह बदलाव चाहते हैं और इस सत्र के अंत में मर्सीडीज छोड़कर फेरारी के साथ चले जाएंगे। हैमिल्टन के इस फैसले से मोटरस्पोटर्स जगत हैरान है। हैमिल्टन ने अगस्त के अंत में मर्सीडीज के साथ दो साल के लिए करार बढाया था पर नए करार में उन्होंने ‘रिलीज शब्द का प्रावधान भी रखा था 
ये भी जानिए..................


लुईस हैमिल्टन 2025 में चौंकाने वाली फेरारी चाल के लिए तैयार - प्रेरित
जिससे वह 2025 में फेरारी से जुड़ सकें। उन्होंने टीम द्वारा जारी एक बयान में कहा, ‘इस टीम के साथ मेरे पिछले 11 साल काफी अच्छे रहे हैं। मुझे इस पर गर्व है। मैं जब 13 साल का था, तभी से मर्सीडीज मेरे जीवन का अहम हिस्सा है। मैं यहीं बड़ा हुआ और अब मैंने इसे छोड़ने का फैसला लिया है जो आसान नहीं था पर मेरे लिए यह जरूरी था। मैं नई टीम के साथ ही नई चुनौती को लेकर काफी उत्साहित हूं। हैमिल्टन ने सात में से छह फार्मूला वन खिताब मर्सीडीज के साथ जीते हैं। 
लुईस हैमिल्टन 2025 में चौंकाने वाली फेरारी चाल के लिए तैयार - प्रेरित

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag