- सैमसन और जितेश बनेंगे रिंकू के लिए बाधा : दीप दासगुप्ता

सैमसन और जितेश बनेंगे रिंकू के लिए बाधा :  दीप दासगुप्ता

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर दीप दासगुप्ता ने कहा है कि आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह को इसी साल जून में होने वाले टी20 विश्व कप में शायद ही अवसर मिले। दासगुप्ता के अनुसार इस मैच में छठे स्थान के लिए संजू सैमसन या जितेश शर्मा को अवसर मिल सकता है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि पिछले टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के पास कई अच्छे सीनियर खिलाड़ी थे। दासगुप्ता ने कहा, रोहित और कोहली को जब टी20 में अवसर मिलने बंद हुए तब मुझे हैरानी हुई। जबकि पिछी बार भी हुए टूर्नामेंट में हमें सीनियर खिलाड़ियों की कमी खली थी। 




बाएँ से दाएँ मुड़ें: साउथपॉ-हेवी लाइनअप एक विजयी संयोजन हो सकता है |  क्रिकेट - हिंदुस्तान टाइम्स
साथ ही कहा कि  अगर आप 2022 में हुए इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के मुकाबले की जगह अभी की टीम देखें तो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की वापसी हुई है पर मध्यक्रम में बदलाव नहीं हुआ। विराट नंबर 3 पर, सूर्यकुमार 4 पर, हार्दिक 5 पर फिर संजू सैमसन या जितेश शर्मा 6 पर है। 
ये भी जानिए..................



बाएँ से दाएँ मुड़ें: साउथपॉ-हेवी लाइनअप एक विजयी संयोजन हो सकता है |  क्रिकेट - हिंदुस्तान टाइम्स
इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने आगे कहा, टी20 विश्व कप के अनुसार देखें तो रिंकू को बाहर होना पड़ सकता है क्योंकि चोट से उबरने के बाद सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या की वापसी होगी जिससे रिंकू और तिलक वर्मा को जगह नहीं मिल पायेगी। इसके अलावा आपको छठे नंबर के लिए या तो जितेश या फिर सैमसन को शामिल करना होगा। साथ ही माना कि यशस्वी जासवाल और रिंकू ने अब तक सभी को खास प्रभावित किया है पर टीम में सभी को अवसर नहीं मिल सकता। 
बाएँ से दाएँ मुड़ें: साउथपॉ-हेवी लाइनअप एक विजयी संयोजन हो सकता है |  क्रिकेट - हिंदुस्तान टाइम्स

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag