-
ऋतु बाहरी बनी उत्तराखंड हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश
नैनीताल । पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की वरिष्ठ न्यायाधीश ऋतु बाहरी को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद इसकी अधिसूचना जारी की गई है।बात दें कि सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाले कॉलिजियम ने उनके नाम की सिफारिश काफी समय पहले कर दी थी। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद उनकी नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश विपिन सांघी पिछले साल 26 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो गए थे। जिसके बाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का जिम्मा संभाल रहे थे।
वर्ष 1962 में पंजाब के जालंधर में जन्मी न्यायाधीश बाहरी ने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ में की और 1985 में पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की। वर्ष 1986 में पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय में वकालत आरंभ की और इसके बाद हरियाणा एडवोकेट जनरल कार्यालय में सेवाएं दीं। 16 अगस्त, 2010 को उन्हें पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। वर्तमान में वह पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय की दूसरी वरिष्ठतम न्यायाधीश हैं। उनके पिता भी पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय में जज रह चुके हैं।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!