- लोकसभा चुनाव से पहले ‎दिल्ली में बीजेपी जुटाएगी 8 हजार से ज्यादा पार्टी मेंबर

लोकसभा चुनाव से पहले ‎दिल्ली में बीजेपी जुटाएगी 8 हजार से ज्यादा पार्टी मेंबर

नई दिल्ली,। अप्रैल में संभावित लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी बड़ी बैठक करने जा रही है। चुनाव के ‎लिए पार्टी कोई कोर-कसर छोड़ना नहीं चाहती है। यही वजह है कि पार्टी लगातार बैठकों में जुटी है। इसी बीच अलग-अलग राज्यों में पार्टी की स्थिति को समझने के लिए दिल्ली में बड़ी बैठक होने जा रही है।

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी का 'बिग प्लान', दिल्ली में इस दिन जुटेंगे 8 हजार  से पार्टी मेंबर - bjp national council meeting may be held delhi 16 to 18  before lok
 जानकारी के मुताबिक, बीजेपी राष्ट्रीय परिषद की बैठक आगामी 16-18 फरवरी को दिल्ली में हो सकती है। इसके जरिए अप्रैल-मई में संभावित लोकसभा चुनावों से पहले वह अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने और और चुनावी एजेंडा तय करने की कोशिश करेगी। सूत्रों ने कहा कि बीजेपी राष्ट्रीय परिषद की बैठक में देशभर के 8,000 से अधिक पार्टी के सदस्य हिस्सा ले सकते हैं। यह बैठक विश्व स्तरीय सम्मेलन केंद्र भारत मंडपम में आयोजित हो सकती है। 

ये भी जानिए..................

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी का 'बिग प्लान', दिल्ली में इस दिन जुटेंगे 8 हजार  से पार्टी मेंबर - bjp national council meeting may be held delhi 16 to 18  before lok
बता दे ‎कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री और पार्टी संगठन के नेता राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों में शामिल हैं। ऐसा माना जा रहा कि इस बैठक में आने वाले नेताओं से बीजेपी नेतृत्व ग्राउंड रिपोर्ट भी मांगेगी। पार्टी इस चुनाव में 400 पार का प्लान लेकर चल रही है। इसके लिए सभी राज्य में पार्टी चाहेगी की स्थिति मजबूत रहे। पार्टी ने हालिया विधानसभा चुनाव में एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में शानदार प्रदर्शन किया, उससे कार्यकर्ता दोगुने जोश में हैं, अब इसी जोश को भुनाने की को‎शिश की जा रही है।
लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी का 'बिग प्लान', दिल्ली में इस दिन जुटेंगे 8 हजार  से पार्टी मेंबर - bjp national council meeting may be held delhi 16 to 18  before lok

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag