-
मध्यप्रदेश में बोर्ड की परीक्षा सोमवार से, केंद्राध्यक्ष भी नहीं रख सकेंगे मोबाइल
भोपाल । मध्यप्रदेश में सोमवार से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षा में नकल रोकने के लिए बोर्ड ने इस बार कई बदलाव किए हैं। इसके अनुसार प्रश्नपत्र का पैकेट परीक्षा केन्द्र में ही खोला जाएगा परीक्षा कंट्रोल रूम में इस साल लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारी भी रहेंगे।
इस बार परीक्षा केंद्राध्यक्ष भी अपने पास मोबाइल नहीं रख सकेंगे।
प्रश्न पत्र को थाने से परीक्षा केन्द्र और परीक्षा कक्षों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिये कलेक्टर के प्रतिनिधि रहेंगे। इसी तरह परीक्षा कक्षों तक पेपर पहुंचने की प्रक्रिया की एप के माध्यम से भी मॉनिटर की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड का टोल फ्री नंबर- 1800-2330175 सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक संचालित रहेगा। टोल फ्री नंबर पर बच्चे परीक्षा में तनाव रहित रहने के उपाय के साथ अन्य उपयोगी जानकारी भी ले सकते हैं।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!