- शिवपुरी के 40 दलित परिवारों ने छोड़ा हिंदू धर्म

शिवपुरी के 40 दलित परिवारों ने छोड़ा हिंदू धर्म

- भागवत कथा के दौरान लगाए छुआछूत के आरोप
भोपाल । यह खबर बेहद चौंकाने वाली है। शिवपुरी जिले के बहगवां गांव में 45 दलित परिवारों ने गांव के लोगों पर छुआछूत का आरोप लगाकर बौद्ध धर्म अपना लिया। इन लोगों ने गांव में हो रही भागवत कथा में 6 दिन तक सहयोग किया। 7वें दिन धर्म परिवर्तन कर लिया। उनका कहना है कि जहां हमें इज्जत से जीने का अधिकार मिलेगा, हम उसी मार्ग पर खुशी-खुशी चलने को तैयार हैं।

ये भी जानिए.......


शिवपुरी से करीब 75 किमी दूर बहगवां गांव में 392 परिवार रहते हैं। पिछले दिनों गांव में भागवत कथा थी। जिसमें वर्ण व्यवस्था के आधार पर कार्यों का बंटवारा किया गया है। दलित परिवारों को भंडारे में झूठी पत्तल उठाने और सफाई का काम दिया। इससे नाराज होकर शिवपुरी के दलित परिवार बौद्ध बन गए हैं। हालांकि इसके पीछे यह भ्ीा बात सामने आई है कि पिदले दिनों बौद्ध धर्म के प्रचारक गांव में पहुंचे थे और दलित परिवारों को बौद्ध धर्म में शामिल कराया। उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं को ईश्वर नहीं मानने की शपथ ली। इसका फोटो भी सामने आया है। शिवपुरी कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag