- जिले में १०४ परीक्षा केंद्र, कड़े पहरे में स्ट्रांग रूम पहुंचे प्रश्न पत्र

जिले में १०४ परीक्षा केंद्र, कड़े पहरे में स्ट्रांग रूम पहुंचे प्रश्न पत्र

 
 हाईस्कूल १० वीं की परीक्षा आज से १२ वीं की कल से

जबलपुर, ।   मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की परीक्षाएं आज ५ फरवरी से प्रारंभ हो रही हैं। आज १० वीं का पहला प्रश्न पत्र हिन्दी का होगा वहीं मंगलवार ६ फरवरी से १२ वीं बोर्ड की परीक्षा प्रारंभ होगी। जिले मेंं परीक्षाओं के लिए जहाँ १०४ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं परीक्षा सामग्री कड़े पहरे के बीच स्ट्राँग रूम पहुंचा दी गई हैं। पेपर लीक रोकने और प्रश्नपत्रों की गोपनीयता रखने स्कूल शिक्षा विभाग में काफी बदलाव किए गए हैं। कलेक्टर दीपक सक्सेना के मार्गदर्शन में प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ रिजर्व केंद्राध्यक्षों ने मोर्चा संभाल लिया हैं। परीक्षा के दौरान मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए भी केंद्रों की निगरानी की जाएगी। 





हर परीक्षा केंद्र में होंगे कलेक्टर के प्रतिनिधि 
हाई स्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने और गोपनीयता रखने के लिए स्कूल स्कूल शिक्षा विभाग ने काफी बदलाव किए है। परीक्षा पर नजर बनाए रखने के लिए जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने २० फीसदी केंद्राध्यक्ष रिजर्व रखे है। इतना ही नहीं माध्यमिक शिक्षा मंडल परीक्षा के दौरान मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए केंद्राध्यक्ष की निगरानी भी करेगा। परीक्षा में किसी तरह की लापरवाही बरतने पर अगर केंद्राध्यक्ष को हटाया जाता है तो रिजर्व से ही केंद्राध्यक्ष बनाए जाएंगे। हर परीक्षा केंद्र में कलेक्टर का प्रतिनिधि तैनात होगा जो कि दूसरे विभाग के क्लास-१-क्लास २ स्तर के अधिकारी होगें। १०वीं और १२वीं की परीक्षा सुबह ९ बजे से १२ बजे तक होगी। 




सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे डिप्टी कलेक्टर.......
कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा सामग्री स्ट्रांग रूम पहुँचने के बाद प्रश्न-पत्रों के वितरण और सुरक्षा व्यवस्था की मानिटरिंग के लिए डिप्टी कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार अहाके व नीलिमा शीरी एमएलबी स्कूल पहुंच गईं हैं। शहर में १०वीं और १२वीं परीक्षा के प्रश्न पत्र आ चुके हैं। शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल (एमएलबी) के स्ट्रांग रूम में परीक्षा सामग्री सुरक्षित रखी गई थी। स्ट्रांग रुम में रखे प्रश्न-पत्र व परीक्षा सामग्री को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ बाहर निकाला गया। पहली बार प्रश्नपत्रों को लिफाफे की जगह बंडलों में रखकर भेजा गया। जिससे केंद्राध्यक्षों और सहायक केंद्राध्यक्षों को परेशानी नहीं हुई।



ये भी जानिए.......

 इसके पहले प्रश्न-पत्र लिफाफे के अंदर रखकर आते थे, जिसे निकालकर मिलान करना होता था। एमपी बोर्ड परीक्षा २०२४ के प्रश्न-पत्र सीधे संबंधित थाने में पहुँचाएं गए। जिसके लिए शिक्षा विभाग एवं प्रशासन ने १२ बसों की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्ष महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में अपने साथ सुरक्षा सामग्री व पुलिस जवानों के साथ पहुंचे थे। ग्रामीण परीक्षा केंद्रों के ४८ थानों में परीक्षा सामग्री का वितरण किया गया। प्रश्न-पत्रों के वितरण और सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए डिप्टी कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार अहाके व नीलिमा शीरी एमएलबी स्कूल पहुंची थीं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में आई कार्ड से लेकर डेटाशीट का भी मिलान किया गया। इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी डा आरके बधान, अरविंद अग्रवाल, एमएलबी की प्राचार्या प्रभा मिश्रा, रुद्र प्रताप सिंह, केके शर्मा, अजय रजक आदि उपस्थित थे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag