-
मणिपुर मुद्दे पर कांग्रेस ने पीएम को फिर घेरा, मोदी की खामोशी पर किया सवाल
नई दिल्ली,। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मणिपुर को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की खामोशी पर सवाल किया है। उन्होंने मणिपुर के लोगों के साथ घोर अन्याय करने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि राज्य की स्थिति पर मोदी अब भी पूरी तरह खामोश हैं। विपक्षी दल ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के एक दिन बाद यह बयान दिया है। जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर शाह और मुख्यमंत्री की बैठक संबंधी खबर को संलग्न करते हुए कहा कि नौ महीने हो गए लेकिन प्रधानमंत्री के साथ कोई बैठक नहीं हुई। मणिपुर पर प्रधानमंत्री की पूर्ण चुप्पी बरकरार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रोड शो के लिए गुवाहाटी जाते हैं, लेकिन वह इंफाल नहीं जा सकते और न ही जाएंगे।
बता दें कि मणिपुर के मुख्यमंत्री सिंह ने शाह के साथ बैठक के बाद शनिवार को कहा था कि केंद्र सरकार इस राज्य के लोगों के हित में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की तैयारी में है। बैठक में दोनों नेताओं ने मणिपुर से संबंधित सर्वाधिक महत्व के मामलों पर चर्चा की। बहुसंख्यक मेइती समुदाय की अनुसूचित जनजाति के दर्जे की मांग के विरोध में पर्वतीय जिलों में आदिवासी एकजुटता मार्च आयोजित करने के बाद तीन मई, 2023 को मणिपुर में जातीय हिंसा भड़क गई थी। तब से जारी हिंसा में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!