-
गोडसे पर गर्व करने वाली एनआईटी की प्रोफेसर पर केस दर्ज
नई दिल्ली,। केरल पुलिस ने गोडसे पर गर्व करने वाली एनआईटी की प्रोफेसर पर केस दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर महात्मा गांधी की हत्या के लिए नाथूराम गोडसे पर ‘गर्व करने’ की टिप्पणी के लिए कालीकट स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) की एक महिला प्रोफेसर के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज किया है। स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) सहित विभिन्न छात्र संगठनों ने शहर के कई थानों में प्रोफेसर ए. शैजा के खिलाफ कई शिकायतें दीं, जिसके बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। प्रोफेसर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153 (दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसाना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
महिला प्रोफेसर ने वकील कृष्णा राज की एक पोस्ट पर टिप्पणी की थी, जिन्होंने गोडसे की तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा था कि हिंदू महासभा के कार्यकर्ता नाथूराम विनायक गोडसे भारत में कई लोगों के नायक हैं। कुन्नामंगलम और नादक्कवु पुलिस स्टेशन उन स्टेशनों में से थे जहां उसके खिलाफ शिकायतें दर्ज की गई थीं। एनआईटी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की वरिष्ठ संकाय सदस्य शाइजा ने 30 जनवरी को फेसबुक पर एक टिप्पणी पोस्ट की जिसमें कहा गया था
कि भारत को बचाने के लिए गोडसे पर गर्व है। उन्होंने वकील कृष्णा राज की एक पोस्ट पर यह कमेंट किया था, जिन्होंने गोडसे की तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा था कि हिंदू महासभा के कार्यकर्ता नाथूराम विनायक गोडसे भारत में कई लोगों के नायक हैं।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू हो गयी है। हालांकि विवाद बढ़ने पर प्रोफेसर ने अपना कमेंट डिलीट कर दिया। बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन पर छात्रों के एक वर्ग द्वारा जश्न मनाने के बाद एनआईटी पिछले कुछ हफ्तों से विवादों में घिरा हुआ है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!