- एकनाथ शिंदे ने मुझे अपराधी बना दिया: भाजपा ‎विधायक

एकनाथ शिंदे ने मुझे अपराधी बना दिया: भाजपा ‎विधायक

- शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने रहेंगे, तो महाराष्ट्र में सिर्फ अपराधी ही पैदा होंगे 
मुंबई। शिवसेना नेता महेश गायकवाड को गोली मारने वाले महाराष्ट्र के भाजपा विधायक गणपत गायकवाड ने इस घटना का दोष मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर मढ़ा है। गणपत गायकवाड ने अपनी गिरफ्तारी से पहले एक समाचार चैनल से फोन पर बात करते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे ने मुझे अपराधी बना दिया। मुंबई के कल्याण पूर्व से भाजपा के विधायक गणपत ने कहा ‎कि मेरे बेटे के साथ पुलिस स्टेशन में दुर्व्यवहार किया गया और मेरी जमीन मुझसे जबरन छीन ली गई. अगर एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने रहेंगे, तो हम देखेंगे कि महाराष्ट्र में सिर्फ अपराधी पैदा होंगे. उसने आज मेरे जैसे अच्छे व्यक्ति को अपराधी बना दिया है। उन्होंने कहा ‎कि शिंदे साहब ने उद्धव ठाकरे को धोखा दिया। वह भाजपा को भी धोखा देंगे।




 उनके ऊपर मेरे करोड़ों रुपये बकाया हैं। अगर महाराष्ट्र को सुव्यवस्थित करना है तो शिंदे को इस्तीफा दे देना चाहिए। यह मेरा देवेंद्र फड़णवीस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विनम्र अनुरोध है। भाजपा विधायक ने अपनी हरकत का बचाव करते हुए आरोप लगाया कि उनके बेटे की पुलिस स्टेशन में पिटाई की जा रही थी और उन्होंने उसी का बदला लेने के लिए महेश गायकवाड को गोली मारी थी। गायकवाड ने कहा ‎कि मैं निराश था और इसीलिए मैंने गोली चलाई। मुझे कोई अफसोस नहीं है। अगर कोई मेरे बेटे को पुलिस स्टेशन में पीटता है, तो आप क्या चाहते हैं कि मैं करूं? मेरा इरादा उन्हें मारने का नहीं था।

ये भी जानिए.......


 गणपत गायकवाड ने कहा कि जमीन के एक टुकड़े को लेकर कुछ कानूनी मसले थे, लेकिन उन्होंने अदालत में केस जीत लिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद महेश गायकवाड ने उस जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया। वहीं पुलिस के मुताबिक गणपत का बेटा शुक्रवार शाम को जमीन विवाद के सिलसिले में शिकायत दर्ज कराने पुलिस थाने गया था, तभी महेश गायकवाड अपने लोगों के साथ वहां पहुंचे। इसके बाद गणपत गायकवाड भी थाने पहुंचे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भाजपा विधायक और शिवसेना नेता के बीच बहस हो गई और गणपत गायकवाड ने वरिष्ठ निरीक्षक के कक्ष के अंदर महेश गायकवाड पर गोलियां चला दीं, जिससे वह और महेश के एक सहयोगी राहुल पाटिल घायल हो गए।
-  

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag