- वोट बैंक को बिखरने से बचाने के लिए सम्मान दे रही भाजपा: अखिलेश

वोट बैंक को बिखरने से बचाने के लिए सम्मान दे रही भाजपा: अखिलेश

- यादव ने कहा, सीट बंटवारे को लेकर सहमति बन चुकी है, जीत और सीट के हिसाब से होगा बंटवारा
लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने वोट बैंक को बिखरने से बचाने के लिए ये सम्मान दिया। बलरामपुर जिले में दिवंगत विधायक व पूर्व मंत्री एसपी यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा के संस्‍थापक सदस्‍य आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के सवाल पर कहा कि भाजपा ने वोट बैंक को बिखरने से बचाने के लिए ये सम्मान दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजे जाने की घोषणा की और अपने लिए इसे एक अत्यंत भावुक क्षण बताया। सपा प्रमुख ने संवाददाताओं से कहा कि यह भारत रत्न अपने वोट को बांधने के लिए दिया जा रहा है। 

Akhilesh Yadav,लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर बोले अखिलेश- ये सम्मान  में नहीं, बल्कि वोट साधने के लिए दिया गया - akhilesh yadav said on lal  krishna advani getting ...





यह सम्मान में नहीं दिया जा रहा है। यह सम्मान भारत रत्न मिलना तो है खैर, लेकिन अपने वोट को बांधने के लिए दिया जा रहा है। ‎विपक्षी इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर उन्‍होंने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर जिस स्तर पर बात होनी चाहिए, हो चुकी है तथा उनको जानकारी भी दी जा चुकी है। यादव ने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर लगभग सहमति बन चुकी है। जीत और सीट के हिसाब से सीटों का बंटवारा होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान से उनकी बात हो चुकी है, सीटों के बंटवारे को लेकर कोई दुविधा नहीं है। सपा प्रमुख ने राहुल गांधी नीत कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने को लेकर कहा कि अभी तक उनको न्योता नहीं मिला है, 
ये भी जानिए.......


Akhilesh Yadav,लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर बोले अखिलेश- ये सम्मान  में नहीं, बल्कि वोट साधने के लिए दिया गया - akhilesh yadav said on lal  krishna advani getting ...
कई बार ऐसा हुआ है जब कार्यक्रम खत्म होने पर उनको बुलाया गया है। पूर्व मुख्‍यमंत्री ने नीतीश कुमार के राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने पर कहा कि भाजपा ने जाने कौन सा जादू कर दिया कि वह राजग में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना का मुद्दा खत्म नहीं होगा बल्कि समाजवादी पार्टी इसे आगे बढ़ाएगी क्योंकि बाबा साहब आंबेडकर चाहते थे कि लोगों को उनकी आबादी के हिसाब से सम्मान मिले। सपा ने सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर जारी पोस्ट में अखिलेश यादव के बलरामपुर दौरे का संदर्भ देते हुए उनके हवाले से कहा यह जो बेरोजगार इजराइल जा रहे हैं और अग्निवीर के लोग कपड़े उतार कर आंदोलन कर रहे हैं इनसे कैसे भाजपा बच पाएगी? और यह जो नयी आवाज उठी है पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वाली, 90 प्रतिशत लोग इसमें शामिल है तो भारतीय जनता पार्टी कैसे बचेगी?
Akhilesh Yadav,लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर बोले अखिलेश- ये सम्मान  में नहीं, बल्कि वोट साधने के लिए दिया गया - akhilesh yadav said on lal  krishna advani getting ...

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag