- रोहित ने पकड़ा ओली का शानदार कैच , दर्शक हुए हैरान

रोहित ने पकड़ा ओली का शानदार कैच , दर्शक हुए हैरान

विशाखापत्तनम । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा 36 साल के हो गये हैं पर उनकी फिटनेस अब भी शानदार बनी हुई है। रोहित भले ही इस सीरीज में अब तक अधिक रन नहीं बना पाये हैं पर पर उन्होंने शानदार क्षेत्ररक्षण और कप्तानी की है। यहं दूसरे टेस्ट के चौथे दिन उन्होंने स्लिप में एक ऐसा कठिन कैच पकड़ा जिसे देखकर सभी हैरान रह गये। रोहित ने स्लिप में इस कैच को पकड़ने में केवल 0.45 सेकेंड का समय लिया। 
IND vs ENG [देखें]: निराश रोहित शर्मा ने विजाग टेस्ट के दूसरे दिन अपने  साथियों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया | क्रिकेट टाइम्स
ये भी जानिए.................

IND vs ENG [देखें]: निराश रोहित शर्मा ने विजाग टेस्ट के दूसरे दिन अपने  साथियों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया | क्रिकेट टाइम्स
ये कैच इसलिए भी अहम है क्योंकि ये उसी ओली पोप का था जिसने भारत के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट की दूसरी पारी में 196 रन बनाकर भारतीय टीम के हाथों से मैच छीन लिया था। ओली जब आउट हुए तब वह 23 रनों पर खेल रहे थे। उन्हें रोहित ने आर अश्विन की गेंद पर कैच किया। ओली के आउट होते ही भारतीय खेमे में खुशी की लहर छा गयी। इससे पहले इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में यशस्वी जायसवाल के 209 रन की बदौलत 396 रन बनाये जबकि दूसरी पारी में शुभमन गिल के शतक की सहायत से  255 बनाकर इंग्लैंड को जीत के लिए 399 रनों का लक्ष्य दिया। 
IND vs ENG [देखें]: निराश रोहित शर्मा ने विजाग टेस्ट के दूसरे दिन अपने  साथियों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया | क्रिकेट टाइम्स

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag