- रघुराम अय्यर आईओए के सीईओ बने रहेंगे : उषा

रघुराम अय्यर आईओए के सीईओ बने रहेंगे : उषा

नई दिल्ली ।  भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की प्रमुख पीटी उषा ने कहा है कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद पर नियुक्त किये गये रघुराम अय्यर को वह नहीं हटाएंगी। दिग्गज एथलीट रही उषा के अनुसार उन्हें अय्यर की क्षमताओं पर पूरा भरोसा है। साथ ही कहा कि उनकी नियुक्ति के लिए उन्होंने किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं डाला था। वहीं कहा जा रहा है कि अय्यर को नियुक्त करने से आईओए कार्यकारी परिषद के अधिकांश सदस्य खुश नहीं हैं और वे एक निलंबन आदेश पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं। इसमें सीईओ के रूप में अय्यर की नियुक्ति को अमान्य करार दिया जाएगा। 



IOA ने रघुराम अय्यर को अपना सीईओ नियुक्त किया




इससे पहले आईओए ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के लगातार दबाव को देखते हुए गत माह  छह जनवरी को इंडियन प्रीमियर लीग टीम राजस्थान रॉयल्स के पूर्व अधिकारी अय्यर को सीईओ नियुक्त किया था पर उनकी नियुक्ति के कुछ सप्ताहों के अंदर ही कार्यकारी परिषद में नाराजगी कायम हो गयी। कई सदस्यों ने कहा कि उषा ने सीईओ के रूप में अय्यर की नियुक्ति के लिए उन पर अनावश्यक दबाव बनाया था।  वहीं उषा ने इन आरोपों को गलत बताया था। कार्यकारी परिषद के 15 में से लगभग 12 सदस्यों ने तब कहा था कि अय्यर की नियुक्ति के लिए शीर्ष संस्था ने मंजूरी नहीं ली गयी थी। वहीं इस आरोप को खारिज करते हुए उषा ने कहा, ‘जब आप सही काम कर रहे होते हैं तो फिर चिंता नहीं करनी चाहिये। 
IOA ने रघुराम अय्यर को अपना सीईओ नियुक्त किया



ये भी जानिए.................

 एक समारोह में उषा से सीईओ प्रकरण पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा, ‘सीईओ काम कर रहे हैं। मैं पहले ही सही तरीके से नियुक्ति कर चुकी हूं और वह काम कर रहे हैं। वहीं यह पूछे जाने पर कि क्या कार्यकारी परिषद के कई सदस्यों के कथित तौर पर उन्हें हटाने की इच्छा के बावजूद क्या वह अपना सामान्य कामकाज कर सकेंगे, उषा ने कहा, ‘‘ सौ फीसदी वह अपने पद पर बने रहेंगे। वह काफी अच्छे सीईओ हैं। 
उन्होंने कहा, ‘‘हम हमेशा चाहते थे कि आईओए में सीईओ पद पर एक प्रसिद्ध व्यक्ति अधिकारी हो जिससे खेलों के विकास में बड़े पैमाने पर सहायता मिल सकती है। मैं इसी तरह से सोच रही हूं। उन्होंने कहा, ‘मुझे सीईओ पर भरोसा है और वह अब जो कुछ भी कर रहे हैं, उस पर मुझे भरोसा है।  इस समारोह में उषा को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। वह लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार पाने वाली पांचवीं खिलाड़ी हैं।
IOA ने रघुराम अय्यर को अपना सीईओ नियुक्त किया

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag